Last Updated:
01 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए 01 अक्टूबर 2026 का दिन करियर-व्यापार में शुभ संकेत लेकर आया है, प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, मंगल और गुरु की युति व्यापार के लिए शुभ है, जबकि शुक्र और बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे.
Aaj Ka Singh Rashifal 01 October 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन कई मामलों में बेहतर रहने के संकेत हैं. साथ ही कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज रोहिणी नक्षत्र के साथ श्राद्ध पक्ष की पंचमी तिथि है. कुंडली में मंगल के साथ गुरु की युति व्यापार और व्यवसाय के लिए शुभ मानी जा रही है. वहीं धन भाव में बैठे शुक्र और बुध आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के योग बना रहे हैं. ऐसे में नौकरी, व्यापार और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परन्तु स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में दिन की शुरुआत सावधानी पूर्वक बिताना होगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और काम की सराहना भी हो सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि के साथ नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. मेहनत का परिणाम मिलने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर बन सकते हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
सिंह राशि वालों के लिए व्यापार के लिहाज से दिन प्रगति वाला रह सकता है. व्यवसाय में लाभ की अच्छी संभावना है. खासतौर पर महिलाओं से जुड़े कारोबार या निवेश से लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं. हालांकि केमिकल से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है. आज किसी बड़ी डील या बड़े लेनदेन में जल्दबाजी से बचना चाहिए. लापरवाही करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. कोई बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन सप्तम भाव में मीन राशि का शनि पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी दे सकता है. खान-पान को लेकर सावधानी रखना जरूरी होगा. समय पर भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से परेशानी से बचा जा सकता है.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. दिन न बहुत अच्छा रहेगा और न ही किसी बड़ी परेशानी के संकेत हैं. ऐसे में परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय थोड़ी सावधानी रखना बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में दिन की शुरुआत वैचारिक मतभेद से हो सकती है. हालांकि दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा. बातचीत बढ़ने से रिश्तों में प्रेम और नजदीकी बढ़ सकती है. दोपहर 2 बजे के बाद संबंधों में मधुरता आने के योग हैं.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 3 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज भगवान विष्णु के सहस्रनाम का पाठ करना और भगवान की आरती करना शुभ फलदायी माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.