जडेजा चाहता था मैं फिसल जाऊं… शतक के बाद रोहित शर्मा ने खोला अपने अनोखे सेलिब्रेशन का राज

जडेजा चाहता था मैं फिसल जाऊं… शतक के बाद रोहित शर्मा ने खोला अपने अनोखे सेलिब्रेशन का राज


होमखेलक्रिकेट

जडेजा चाहता था मैं फिसल जाऊं.. शतक के बाद रोहित ने खोला अपने सेलिब्रेशन का राज

Last Updated:

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 101 रनों की दमदार पारी खेली. इस शतकीय पारी के साथ ही रोहित शर्मा सेलिब्रेशन भी चर्चा में रहा. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने मैदान क्यों उछल उछलकर शतक के सेलिब्रेट किया और जडेजा उनसे क्या चाहचे थे.

Zoom

रोहित शर्मा

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा ने 101 रनों की दमदार शतकीय पारी खेली. शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसकी हर जगह चर्चा हो रही है. ऐसे में यह साफ था कि मैच खत्म होने के बाद रोहित से उनके सेलिब्रेशन को लेकर सवाल जरूर पूछे जाएंगे, और ऐसा ही हुआ. हालांकि, मैच के बाद खुद रोहित शर्मा ने अपने इस अनोखे सेलिब्रेशन पर विस्तार से बात की.

शतक के बाद सेलिब्रेशन पर रोहित शर्मा ने कहा, “मैं वह सेलिब्रेशन अपने तक ही रखना चाहता हूं. वह बस मेरे लिए था. कुछ बातें केवल अपने तक ही रहनी चाहिए, उन्हें साझा नहीं किया जाना चाहिए.” रोहित के सेलिब्रेशन पर रवींद्र जडेजा ने भी सवाल पूछा था.

जडेजा चाहते थे कि रोहित शतक के बाद स्लाइड करें

रोहित ने कहा, “जडेजा मुझसे पूछ रहे थे कि वह सब क्या था. मैंने कहा कि मैं तुम्हें ड्रेसिंग रूम में बताऊंगा, लेकिन वह काफी नए-नए तरीके सोच रहे थे. वह चाहते थे कि मैं आकर स्लाइड करूं, उछलूं और इस तरह जश्न मनाऊं. मैंने कहा, भाई! 50 ओवर फील्डिंग करने और लगभग 25-30 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाला था.”

शुभमन गिल के साथ पार्टनरशिप पर भी बोले रोहित

रोहित ने शुभमन गिल के साथ हुई रिकॉर्ड पार्टनरशिप पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि विकेट अच्छा था. हम बस लगातार बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे. सच कहूं तो हम स्कोरबोर्ड के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे थे. हम बस गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे थे और साझेदारी बुनते चले गए. मुझे लगता है कि जब आप इस तरह के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको बड़ी साझेदारियां करनी ही पड़ती हैं और हमने वही किया.”

उन्होंने आगे कहा, “दूसरे छोर पर गिल शानदार थे. पूरी पारी के दौरान उनका अपनी बल्लेबाजी पर जबरदस्त नियंत्रण था और अंत तक उनका नाबाद रहना देखना भी बेहद सुखद था. टॉप ऑर्डर में हमारी एक बहुत अच्छी साझेदारी हुई और उसी ने हमारे लिए मैच लगभग पक्का कर दिया. दूसरे छोर पर गिल को देखना अद्भुत था. खुशी है कि हम जीत के साथ मैच खत्म कर सके.”



Source link