IND vs WI, 2nd ODI Highlights: भारत के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज, शुभमन गिल की डबल सेंचुरी से वेस्टइंडीज तहस-नहस

IND vs WI, 2nd ODI Highlights: भारत के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज, शुभमन गिल की डबल सेंचुरी से वेस्टइंडीज तहस-नहस


नई दिल्ली: शुभमन गिल की डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा की तूफानी शतकीय पारी के दम पर भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने 43.3 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 406 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली.

भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल 223 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में शुभमन ने 133 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 25 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं, अंत में रुतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर नाबाद रहे. गायकवाड़ ने अपनी इस पारी में 37 गेंदें खेलकर 2 चौके लगाए. इसके अलावा हिटमैन रोहित शर्मा ने 35वां वनडे शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं वनडे सीरीज में आसानी से जीत दर्ज कर ली.

भारतीय टीम का वनडे में सबसे बड़ा रन चेज

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. टीम इंडिया ने 39 गेंदें शेष रहते ही 406 रन बनाकर मैच जीत लिया. इससे पहले भारत ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रनों का सफल रन चेज किया था. सिर्फ इतना ही नहीं, वनडे इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया है. इस तरह टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की.

भारत की जीत के साथ रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साथ ही टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. रोहित शर्मा 101 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उससे पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए. भारत के लिए वनडे में इस आंकड़े को छूने वाले रोहित शर्मा तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भारत के लिए वनडे में 12000 रनों के इस जादुई आंकड़े को छुआ था.

वेस्टइंडीज के लिए पारी में लगे थे तीन शतक

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. वेस्टइंडीज की तरफ से जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शतकीय पारी खेली थी. कैंपबेल ने टीम के लिए 101 रनों का योगदान दिया. वहीं, शाई होप ने 104 रनों की पारी खेली, जबकि जंगू ने 114 रन बनाए, लेकिन टीम के गेंदबाजों के कारण इन तीनों का शतक बेकार चला गया.

गेंदबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुआ बारसापारा का पिच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए बरसापारा में खेला गया दूसरा वनडे मैच में गेंदबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुआ. पहले भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई. भारत की तरफ से गुरनूर बराड़ ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सबसे ज्यादा 96 रन लुटा दिए. इसके अलावा आकिब नबी ने 84, रविंद्र जडेजा ने 75 और कुलदीप यादव ने 65 रन  खर्च किए. भारत की तरह वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का भी हाल बेहाल रहा. कैरेबियाई टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 8 ओवर में 89 रन लुटा दिए. मेहमान टीम की ओर से 5 गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन  दिए.



Source link