दिल की बिगड़ रही हो तबीयत, तो आंखे देने लगती हैं ये इशारे, आप तो नहीं कर रहे इग्नोर

दिल की बिगड़ रही हो तबीयत, तो आंखे देने लगती हैं ये इशारे, आप तो नहीं कर रहे इग्नोर


Last Updated:

Heart Disease Symptoms: दिल की बीमारी का पता जितना जल्दी चल जाए उतना ही जान का जोखिम कम होता है.आपकी आंखे भी आपको दिल की कंडीशन के बारे में बताती हैं. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं सबसे पहले आंखों को ही प्रभावित करती हैं. यहां जानिए दिल की बीमारी के ऐसे संकेत जो आखों में नजर आते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Heart Disease Symptoms: हममें से ज्यादातर लोग आंखों की जांच तभी करवाते हैं, जब देखने में परेशानी होने गलती है या चश्मे का नंबर बढ़ जाता है. क्या आप जानते हैं कि आंखें सिर्फ देखने का ही काम नहीं करती, बल्कि शरीर की अंदरूनी सेहत का भी संकेत देती हैं? आंख के पीछे मौजूद रेटिना में बहुत बारीक खून की नलियां होती हैं, जो शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर दिल और ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम की स्थिति के बारे में अहम जानकारी दे सकती हैं.

शार्प साइट आई हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मझर नाजिम खान ने हमारे सहयोगी साइट न्यूज18 इंग्लिश को बताया कि आंखें शरीर की रक्त वाहिकाओं की स्थिति का आईना होती हैं. यदि रेटिना में बदलाव दिखाई देते हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर या अन्य वास्कुलर समस्याओं का संकेत हो सकता है. हालांकि केवल आंखों की जांच से दिल की बीमारी का पता नहीं लगाया जा सकता, लेकिन कुछ संकेत ऐसे जरूर हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

आंखों में दिखने वाले हार्ट डिजीज के संकेत

  • यदि अचानक नजर धुंधली होने लगे या चीजें सामान्य से अलग दिखाई दें, तो इसे केवल आंखों की कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार रेटिना तक रक्त प्रवाह में गड़बड़ी होने पर भी ऐसा हो सकता है.
  • उम्र बढ़ने के साथ आंखों के सामने छोटे-छोटे धब्बे या फ्लोटर्स दिखना आम बात है. लेकिन यदि अचानक इनकी संख्या बढ़ जाए, चमकदार फ्लैश दिखाई दें या नजर के सामने पर्दे जैसा साया आने लगे, तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
  • आंखों की जांच के दौरान डॉक्टर रेटिना में छोटे-छोटे खून के धब्बे देख सकते हैं. यह डायबिटीज या लंबे समय से बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है. हालांकि यह सीधे दिल की बीमारी का प्रमाण नहीं है, लेकिन आगे की जांच की जरूरत जरूर बता सकता है.
  • लगातार हाई ब्लड प्रेशर रहने पर रेटिना की रक्त वाहिकाएं संकरी हो सकती हैं. यह बदलाव सामान्य तौर पर व्यक्ति खुद नहीं देख सकता, लेकिन आंखों की जांच में इसका पता चल सकता है.
  • यदि एक आंख की रोशनी अचानक कम हो जाए या दिखाई देना बंद हो जाए, तो यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह रक्त प्रवाह में गंभीर रुकावट का संकेत हो सकता है.

क्या आंखों की समस्या का मतलब दिल की बीमारी है?
हर आंखों की समस्या का संबंध दिल की बीमारी से नहीं होता. धुंधली नजर, फ्लोटर्स या रेटिना में बदलाव के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. लेकिन ये संकेत शरीर की रक्त वाहिकाओं की सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं. इसलिए यदि आंखों की जांच में ऐसे बदलाव दिखाई दें, तो ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाना फायदेमंद हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link