‘परफेक्ट बहू की एंट्री और फिर मचा बवाल’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर आउट, सामने आते ही मचाया धमाल

‘परफेक्ट बहू की एंट्री और फिर मचा बवाल’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर आउट, सामने आते ही मचाया धमाल


Last Updated:

अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. 30 सितंबर को रिलीज हुए ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी एक नई-नई शादी करके घर में आई बहू, अतरंगी परिवार और एक ऐसे रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका दायरा घर की चारदीवारी से कहीं आगे तक जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आते ही छा गया ट्रेलर

नई दिल्ली. यामी गौतम धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 30 सितंबर को रिलीज हुए ट्रेलर में एक परफेक्ट बहू की एंट्री से लेकर अतरंगी परिवार के हंगामे और एक रहस्यमयी राज तक की झलक देखने को मिलती है. कॉमेडी, फैंटेसी, इमोशन और एक्शन से भरपूर यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

फिल्म में यामी गौतम धर मोहिनी का किरदार निभा रही हैं. मोहिनी एक आदर्श और नई नवेली बहू के रूप में घर में कदम रखती है, लेकिन उसके साथ जुड़ा एक बड़ा राज धीरे-धीरे सामने आता है. फिल्म का ट्रेलर इसी रहस्य को बनाए रखते हुए कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा, फैंटेसी और एक्शन का मजेदार मिश्रण पेश करता है.

ट्रेलर में क्या है खास?

‘नई नवेली’ का ट्रेलर एक ऐसे परिवार की झलक दिखाता है, जहां सब कुछ पहली नजर में बिल्कुल आम भारतीय परिवार जैसा लगता है. घर में नई बहू मोहिनी के आने के साथ शादी की रस्में, परिवार की नोक-झोंक और अलग-अलग तरह के किरदार कहानी को आगे बढ़ाते हैं. लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक ऐसे रहस्यमयी और अनोखे मोड़ पर पहुंचती है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. ‘नई नवेली’ का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी मेरठ में सेट है और इसे भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है.

View this post on Instagram





Source link