रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही देश में 200 छक्कों का पार किया आंकड़ा, हिटमैन का गुवाहाटी में हल्लाबोल

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही देश में 200 छक्कों का पार किया आंकड़ा, हिटमैन का गुवाहाटी में हल्लाबोल


होमखेलक्रिकेट

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही देश में 200 छक्कों का पार किया आंकडा

Last Updated:

rohit 200 sixes in india: रोहित शर्मा कोई बड़ी पारी खेलें और उनमें छक्को का जिक्र ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान हिटमैन ने 4 गगनचुंबी छक्के लगाए और दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. भारत की सरजमीं पर रोहित की रंगबाजी के सामने कैरेबियाई गेंदबाज मुंह ताकते रह गए और शर्मा जी आराम से अपना काम कर गए. 

Zoom

ऱोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक देश में 200 छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली. सारा जमाना रोहित का दीवाना का बैनर और स्टैंड से आती फैंस की आवाज इस बात की तरफ इशारा करती है कि जब चैलेज बड़ा हो और उनके चाहने वालों की उम्मीद आसमान पर हो तो फिर निकल कर आता है वो बल्लेबाज जिसे हिटमैन कहते है. गुवाहाटी के मैदान पर गजब की बल्लेबाजी करते रोहित ने फिर अपने आलोचको का मुंह बद कर दिया और संदेश दिया कि उनकी उम्र की बात ना करके उनके बैट से निकले शॉट्स की बात करें.

रोहित शर्मा कोई बड़ी पारी खेलें और उनमें छक्को का जिक्र ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान हिटमैन ने 4 गगनचुंबी छक्के लगाए और दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. भारत की सरजमीं पर रोहित की रंगबाजी के सामने कैरेबियाई गेंदबाज मुंह ताकते रह गए और शर्मा जी आराम से अपना काम कर गए.

रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके रोहित शर्मा ने जब कीमो पॉल की गेंद पर छक्का लगाया तो वो सिर्फ 6 रन देने वाला शॉट नहीं था इस सिक्सर ने एक ऐसा इतिहास रचा था जो आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया. एक ही देश में छक्कों का दोहरा शतक बनाने वालों की लिस्ट अब जब भी बनेगी उसमें सबसे उपर नाम रोहित का ही लिखा जाएगा. वैसे भी शर्मा जी को सिक्स हिटिंग मशीन कहा जाता है और आज पहली 34 गेंदों पर जब रोहित ने अर्धशतक पूरा किया तो वो 4 छक्के लगा चुके थे और इतिहास उनके कदम चूमने को बेताब था.

ऑस्ट्रेलिया के बाद वेस्टइंडीज से प्यार आया सामने 

रोहित शर्मा को कुछ खास देशों के खिलाफ बल्लेबाजी करने और बड़े बड़े छक्के मारने में मजा आता है. उस लिस्ट में अब ताजा नाम वेस्टइंडीज का जुड़ गया है . हिटमैन अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 छक्के लगा चुके हैं जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा है. इससे पहले रोहित के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 93 छक्के मारने का रिकॉर्ड है. गुवाहाटी में रोहित से बड़ी पारी की दरकार थी क्योंकि पहले मैच में विराट बड़ा शतक लगा चुके थे और इसीलिए रोहित के फैंस उनसे उस कारनामे की दरकार कर रहे थे जो वो दूसरे मैच में करने में कामयाब रहे .



Source link