कौन हैं स्मित मचार, वह भारतीय जो ओमानी पायलट से भिड़ गए और रोक दी तेल अवीव वाले प्लेन की हाईजैकिंग

कौन हैं स्मित मचार, वह भारतीय जो ओमानी पायलट से भिड़ गए और रोक दी तेल अवीव वाले प्लेन की हाईजैकिंग


होमताजा खबरदेश

कौन हैं वह भारतीय जो ओमानी पायलट से भिड़ गए, रोक दी प्लेन की हाईजैकिंग

Last Updated:

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक ऐसा संकट आया कि करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई. कॉकपिट में ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मचार पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और विमान को यूएई के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया. चलिये जानते हैं आखिर कौन हैं स्मित मचार…

Zoom

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान को हाईजैक करने की कोशिश नकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मिट मछार की खूब तारीफ हो रही.

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान को हाईजैक करने की कोशिश नकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मचार की खूब तारीफ हो रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्ता FZ1073 में मौजूद ओमानी को-पायलट ने विमान को अपने कंट्रोल में लेने के मकसद से उन पर जानलेवा हमला कर दिया था. हालांकि मचार ने हिम्मत नहीं हारी और उस ओमानी पायलट से भिड़ गए. उन्होंने प्लेन को अपने कंट्रोल में लिया और फिर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

ओमानी को-पायलट के साथ हुई हिंसक लड़ाई में मचार बुरी तरह घायल हो गए और खून से लथपथ थे. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए फ्लाइट में मौजूद 180 लोगों की जान बचा ली. ऐसे में हर कोई यही जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर स्मित मचार कौन हैं.

कौन हैं पायलट स्मित मचार?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मचार इससे पहले स्पाइसजेट में पायलट के रूप में काम करते थे. इसके बाद वह जून 2022 में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़े थे. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर लगभग 9,750 फ़्लाइंग घंटे पूरे किए हैं. इनमें B737-800 और B737 MAX 8/9 जैसे विमान भी शामिल हैं.

फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले, मचार ने स्पाइसजेट के साथ 11 साल से ज़्यादा समय बिताया, जहां उन्होंने सीनियर कमांडर और बाद में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर काम किया. उनकी प्रोफ़ाइल बताती है कि एयरलाइन के साथ अपने समय के दौरान उन्होंने 9,500 से ज़्यादा घंटे पूरे किए, जिसमें पायलट-इन-कमांड के तौर पर 6,400 से ज़्यादा घंटे शामिल हैं. उन्होंने लाइन ट्रेनिंग, पायलट चेक और मेंटरिंग का काम भी किया.

उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट, फ़्लाइट स्टैंडर्ड्स, नियमों का पालन और बोइंग 737 ऑपरेशन्स में उनकी विशेषज्ञता को दिखाती है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 लगभग 180 यात्रियों और क्रू के साथ दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच लड़ाई हो गई. इस दौरान 34000 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा यह विमान अचानक से 15000 फीट नीचे आ गया. हालांकि इसके बाद मचार ने विमान को अपने कंट्रोल में लेते हुए सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतरा. फ्लाईदुबई ने पुष्टि की कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और कहा कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है.



Source link