Last Updated:
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने रिकॉर्ड 405 रनों का स्कोर खड़ा किया. कैरेबियाई टीम के लिए मुकाबले में तीन-तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाया. इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया.
भारत के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 406 रनों का विशाल टारगेट दिया. इस दमदार बल्लेबाजी के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शतकीय पारी खेली. वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक मैच में टीम के लिए तीन-तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाने का कारनामा किया है.
भारत के खिलाफ गुवाहाटी में वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया. वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 405 रन बनाए. वनडे में वेस्टइंडीज का ये सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 389 रन बनाकर सबसे स्कोर खड़ा किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में सिर्फ 65 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ किसी भी कैरेबियाई के द्वारा लगाया गया ये फास्टेस्ट सेंचुरी है. 27 साल पहले 1999 में रिकॉर्डो पॉवेल ने 72 गेंद में शतक लगाने का कारनामा किया था.
वनडे क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने भारत के खिलाफ 400 या उससे ज्यादा रन का स्कोर किया है. वेस्टइंडीज से पहले साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम ने ये कारनामा किया था. तीनों ही बार 400 से ज्यादा का स्कोर भारतीय टीम के खिलाफ उसके सरजमीं पर ही बना है.
वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का 20वां शतक जड़ा. इसके साथ ही शाई होप वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. लारा के नाम वनडे में कुल 19 शतक है. पहले नंबर पर 25 शतकों के साथ क्रिस गेल हैं.