पीयूष गोयल अमेरिका में, ठीक उसी वक्त हुई ट्रंप से पीएम मोदी की बात
Last Updated:
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम
दिल्ली: कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ट्रेड पर बातचीत के लिए अमेरिका में हैं. ठीक उसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने इस बातचीत के बारे में खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ट्रेड, एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई है.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वक्त G20 ट्रेड मिनिस्टर्स की मीटिंग के लिए अमेरिका में मौजूद हैं. वहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उनकी जेमिसन ग्रीर से खास बातचीत होनी है. इस मुलाकात से ठीक पहले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत अपने आप में काफी मायने रखती है.
दरअसल, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर ही वो शख्स हैं, जिनके हाथ में इस ट्रेड डील की असली चाबी है. अगर इस मुद्दे पर ग्रीर का रुख पॉजिटिव रहता है, तो भारत की टैरिफ से जुड़ी तमाम दिक्कतों का हल एक झटके में निकल सकता है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…