Shai Hope century: कैरेबियाई पावर हिटर्स के बीच मिस्टर कूल शाई होप का जलवा, भारत के खिलाफ जड़ा करियर का 20वां वनडे शतक

Shai Hope century: कैरेबियाई पावर हिटर्स के बीच मिस्टर कूल शाई होप का जलवा, भारत के खिलाफ जड़ा करियर का 20वां वनडे शतक


होमखेलक्रिकेट

पावर हिटर्स के बीच मिस्टर कूल शाई होप का जलवा, जड़ा करियर का 20वां शतक

Last Updated:

India vs West Indies: भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दमदार शतकीय पारी खेली. वनडे क्रिकेट में शाई होप का ये 20वां शतक है. उन्होंने अपने शतक को पूरा करने में सिर्फ 90 गेंदों का सामना किया.

Zoom

शाई होप ने जड़ा शतक

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की पहचान पावर हिटर्स बल्लेबाजों की रही है. पहले नंबर से लेकर 11वें नंबर तक के बल्लेबाज मैदान पर आते ही बस चौके-छक्के की फिराक में रहते हैं, लेकिन उन सबके बीच कैरेबियाई टीम में शाई होप का नाम एक मिस्टर कूल खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें कोई हड़बड़ी नहीं रहती है. शाई होप क्रीज पर अपना पूरा समय लेते हैं और सेट होने के बाद अपनी पारी को मजबूत करते हैं.

ऐसा ही कुछ उन्होंने भारत के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में किया. शाई होप ने गुवाहाटी में टीम इंडिया के लिए अपने वनडे करियर का 20वां शतक जड़ा है. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते लिए वेस्टइंडीज के लिए बिना कोई जोखिम उठाते हुए 90 गेंद में सेंचुरी की. हालांकि, शतक पूरा करने के बाद होप ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. होप 94 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके 3 छक्के भी उड़ाए.

वेस्टइंडीज को मिला था पहले बल्लेबाजी का न्योता

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. जस्टिन ग्रीव्स की जगह मैच में ओपनिंग करने आए केसी कार्टी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इस शुरुआती सफलता के बाद भारतीय टीम के गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके.

केसी कार्टी के विकेट के बाद वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और कप्तान शाई होप ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया. कैंपबेल ने दमदार खेल दिखाते हुए 68 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए. कैंपबेल के आउट होने के बाद शाई होप ने आमिर जंगू के साथ मिलकर रनगति को रुकने नहीं दिया और दोनों ने मिलकर स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाया. इस दौरान आमिर जंगू ने भी अपना शतक पूरा किया. जंगू 77 गेंद में 114 रन बनाकर आउट हुए. जंगू का वनडे में ये दूसरा शतक था.



Source link