Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 01 October 2026: धनु राशि के जातकों को 1 अक्टूबर 2026 को ज्ञान, भाग्य और आत्मविश्वास में वृद्धि मिलेगी. जिससे करियर और कारोबार में नए अवसर बनेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार आज भगवान विष्णु की पूजा और पीली वस्तुओं का दान शुभ रहेगा. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि के जातकों का 1 अक्टूबर 2026 के दिन ज्ञान, भाग्य और आत्मविश्वास बढ़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज दोपहर 12:36 बजे तक आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी. पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में संचरण करेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति से धनु राशि के जातकों को किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है. गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति की कृपा के साथ सिद्धि योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग और बुधादित्य योग का प्रभाव रहेगा. उसका भी लाभ धनु राशि के जातकों को मिलेगा.
आज निवेश से हो सकता है लाभ
पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि कारोबार के लिहाज से दिन आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है. उन्होंने बताया कि निवेश से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन जोखिम वाले निवेश में जल्दबाजी करने से बचना जरूरी होगा. बाजार में आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना हो सकती है और नए या बड़े कारोबारी ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं.
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं. सीनियर्स से प्रशंसा मिलने के साथ करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. भविष्य के लिए नई वित्तीय योजना बनाने का अवसर मिलेगा. सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ सकता है और किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
आज सुखद तरीके से गुजरेगा आपका प्रेम जीवन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है. जीवनसाथी और परिजनों से महत्वपूर्ण मामलों में उचित सलाह मिल सकती है. जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है. संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि मौसम में बदलाव को देखते हुए थोड़ी सतर्कता जरूरी है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज भगवान विष्णु की पूजा करना, पीली वस्तु का दान करना और केले के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना आपके लिए शुभ रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहेगा.