Last Updated:
Nainital View Points : अक्टूबर का महीना नैनीताल घूमने के लिए सबसे सही माना जाता है. बारिश के बाद साफ होता आसमान, हल्की ठंड और पहाड़ों के बीच चमकती नैनझील का नजारा पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है. अगर आप इस महीने नैनीताल आने का प्लान बना रहे हैं और सोशल मीडिया के लिए शानदार तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो शहर के कुछ खास व्यू प्वाइंट्स जरूर घूम सकते हैं. इन्हीं में शामिल है मैंगो पॉइंट, जिसे ऊंचाई से देखने पर झील आम के आकार जैसी नजर आती है. बोहरा पॉइंट भी उन जगहों में शामिल है, जहां से नैनीझील को एक अलग एंगल से देखा जा सकता है. नैनीताल की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल नयना पीक से देखने पर झील के साथ चारों तरफ फैली पहाड़ियां और नैनीताल की बसावट एक फ्रेम में नजर आती है.
नैनीताल-पांगोट मोटर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित लेक व्यू पॉइंट पर्यटकों के पसंदीदा फोटो स्पॉट्स में शामिल है. यहां से नैनीझील, आसपास की पहाड़ियां और नैनीताल शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. अक्टूबर में बारिश के बाद मौसम साफ होने पर झील का चमकता पानी और पहाड़ियां कैमरे में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. यहां पर्यटकों के लिए चाट की दुकानें और टेलीस्कोप भी मिलते हैं. कैब से भी इस पॉइंट तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.
लेक व्यू पॉइंट से आगे मैंगो पॉइंट पहुंचने पर नैनीझील का एक अलग और बेहद आकर्षक दृश्य दिखाई देता है. ऊंचाई से देखने पर झील आम के आकार जैसी नजर आती है, जिसकी वजह से यह जगह फोटोग्राफी के लिए खास बन जाती है. अक्टूबर की साफ सुबह और शाम यहां से झील के साथ आसपास की पहाड़ियों की तस्वीरें बेहद शानदार आती हैं. यहां पर्यटक गन शूटिंग और टेलीस्कोप जैसी गतिविधियों का भी आनंद लेते हैं.
शेर का डांडा पहाड़ी की ऊंचाई पर स्थित स्नो व्यू प्वाइंट से नैनीताल शहर और नैनीझील का विस्तृत नजारा दिखाई देता है. अक्टूबर में बारिश के बाद साफ आसमान होने पर यहां से दूर तक फैली पहाड़ियां और झील का खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद किया जा सकता है. पर्यटक यहां पारंपरिक पहाड़ी परिधानों में फोटो खिंचवाना भी पसंद करते हैं. ऊंचाई से दिखाई देने वाला पूरा नैनीताल इस जगह को फोटो गैलरी के लिए खास बनाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नैनीताल का बोहरा पॉइंट भी उन जगहों में शामिल है, जहां से नैनीझील को एक अलग एंगल से देखा और कैमरे में कैद किया जा सकता है. यहां तक टैक्सी से पहुंचा जा सकता है. अक्टूबर में साफ मौसम के दौरान झील और आसपास की पहाड़ियों का नजारा काफी आकर्षक दिखाई देता है. फोटो खिंचवाने के साथ पर्यटक यहां स्थानीय चाट का स्वाद भी ले सकते हैं. महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद भी यहां आकर्षण का हिस्सा हैं.
नैनीताल का टिफिन टॉप शहर के प्रमुख ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में शामिल है. यहां से नीचे बसा नैनीताल शहर और नैनीझील बेहद खूबसूरत दिखाई देती है. ऊंचाई से झील का आकार और आसपास की पहाड़ियों का दृश्य तस्वीरों को खास बना देता है. अक्टूबर में मौसम साफ रहने पर यहां फोटोग्राफी का अनुभव और भी शानदार हो सकता है. पर्यटक यहां पहुंचकर प्राकृतिक नजारों के साथ यादगार तस्वीरें लेते हैं.
नैनीताल का कैमेल्स बैक भी शहर और नैनीझील के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करने के लिए खास जगह है. यहां से दिखाई देने वाला नैनीताल का दृश्य दूसरे व्यू पॉइंट्स से थोड़ा अलग नजर आता है. झील, पहाड़ और शहर की बाजारों का नजारा तस्वीरों को बेहद आकर्षक बनाता है.
नैनीताल की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल नयना पीक से शहर और नैनीझील का विस्तृत दृश्य दिखाई देता है. ऊंचाई से देखने पर झील के साथ चारों तरफ फैली पहाड़ियां और नैनीताल की बसावट एक फ्रेम में नजर आती है. घने जंगल के बीच खूबसूरत ट्रैक के बाद आपको नैनीताल का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. अक्टूबर में साफ मौसम होने पर यहां से तस्वीरे बेहद शानदार आती हैं. नेचर लवर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह नैनीताल की खूबसूरती को अलग नजरिए से देखने का मौका देती है.
अक्टूबर में मानसून के बाद नैनीताल का मौसम धीरे-धीरे साफ और सुहावना होने लगता है. ऐसे में लेक व्यू पॉइंट, मैंगो पॉइंट, स्नो व्यू, बोहरा पॉइंट, टिफिन टॉप, नयना पीक और कैमेल्स बैक जैसे स्थानों से नैनीझील का अलग-अलग अंदाज कैमरे में कैद किया जा सकता है. सुबह और शाम के समय बदलते मौसम और प्रकृति के रंगों के बीच तस्वीरें बेहद खास नजर आती हैं. अगर आप नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जाकर जरूर तस्वीरें ले सकते हैं.