Last Updated:
Major Vijay Singh Mankotia Death: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के शाहपुर से पांच बार के विधायक और दो बार के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया. उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 87 साल के थे. भाई ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक आया.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के शाहपुर से पांच बार के विधायक और दो बार के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन.
धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के शाहपुर से पांच बार के विधायक और दो बार के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उन्हें बैंड बाजे के साथ लोगों ने अंतिम विदाई दी. कांगड़ा के शाहपुर के तियारा में उनकी हवेली से उनकी अंतिम यात्रा निकली और फिर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के बेटे अमेरिका से पहुंचे और पिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान मनकोटिया की अंतिम यात्रा में पैतृक गांव तियारा में भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. माहौल बेहद भावुक रहा और लोग नम नजर आए.
मनकोटिया के भाई अभय सिंह मनकोटिया ने कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजकर चालीस मिनट हुए थे. इस दौरान उन्हें अहसज महसूस हुआ तो कहा कि मुझे लिटा दो. इस दौरान उनकी हालात ठीक थी. लेकिन डॉक्टर को बुलाया गया. इस दौरान धीरे धीरे उनकी तबीयत ज्यादा खरीब होने लगी तो डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा. हालांकि, इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. भाई ने बताया कि हार्ट फेल की वजह से मौत हुई है. भाई अभय सिंह मनकोटिया बताते हैं कि वह पूरी तरह से फिट थे और वह किसी तरह की बीमारी से नहीं जूझ रहे थे. वह अपनी मीटिंग की तैयारी कर रहे थे. वह नहाधोकर तैयार हुए थे.
इंदिरा गांधी मानती थी अपना तीसरा बेटा
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पढ़ाई की थी. उनका जन्म 23 नवम्बर, 1939 कांगड़ा के गाँव तियारा में हुआ था. इस दौरान 1948 लेकर 1954 तब उन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ाई की थी और फिर देहरादून के दून स्कूल के भी वह छात्र रहे. हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा बताते हैं कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दोस्त थे और ऐसे में इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थी. वह बिना रोक टोक के पीएम आवास में आते जाते थे. इंदिरा के कहने पर ही वह राजनीति में आए थे.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के शाहपुर से पांच बार के विधायक और दो बार के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन. 87 साल की उम्र में निधन.#himachalpradesh pic.twitter.com/p6GySoVmNy