Hero Motors Share : फीकी लिस्टिंग के बाद पकड़ी रफ्तार, इस शेयर ने 7 ही दिन में दे दिया 86% मुनाफा

Hero Motors Share : फीकी लिस्टिंग के बाद पकड़ी रफ्तार, इस शेयर ने 7 ही दिन में दे दिया 86% मुनाफा


Last Updated:

Share Market : हीरो मोटर्स शेयर में आज जोरदार तेजी दिख रही है. इस स्‍टॉक ने 23 सितंबर को स्‍टॉक मार्केट में फीकी शुरुआत की थी और 84 रुपये के इश्‍यू प्राइस के मुकाबले 82 रुपये पर लिस्‍ट हुआ. लेकिन, लिस्टिंग के बाद इसका जोश हाई है और अब तक 86 फीसदी रिटर्न दे चुका है.

Zoom

आज भी हीरो मोटर्स शेयर में जोरदार तेजी है.

नई दिल्‍ली. ऑटो एंसिलरी कंपनी हीरो मोटर्स का स्‍टॉक शेयर बाजार में खूब धमाल मचा रहा है. इसी 23 सितंबर को बाजार में लिस्‍ट हुआ यह शेयर 7 दिनों के भीतर ही निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर चुका है. हीरो मोटर्स शेयर 82 रुपये पर लिस्‍ट हुआ था. आज यह 10 फीसदी की तेजी के साथ 152.58 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस शेयर की लिस्टिंग डिस्‍काउंट पर हुई थी. इसका इश्‍यू प्राइस 84 रुपये था और यह एनएसई पर 82 रुपये में सूचीबद्ध हुआ था. लेकिन, लिस्टिंग के बाद ही यह लगातार भाग रहा है. इसका ऑल टाइम हाई 155.85 रुपय है.

लिस्टिंग के बाद से ही हीरो मोटर्स के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. बाजार का ध्यान अब तेजी से बढ़ते ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन सेगमेंट के साथ-साथ कंपनी के मौजूदा वैल्यूएशन और मुनाफे से जुड़े आंकड़ों पर है. लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर एक बार गिरकर ₹80.50 पर पहुंच गया था. लेकिन, फिर इसने रफ्तार पकड़ ली. 24 सितंबर को यह ₹118.21 पर पहुंच गया तो 25 सितंबर को ₹141 रुपये के स्‍तर को पार कर गया. 28 सितंबर को हीरो मोटर्स शेयर बढ़कर ₹155.85 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया.

क्या करती है हीरो मोटर्स?

हीरो मोटर्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाली एक प्रमुख कंपनी है. यह कंपनी भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप और आसियान (ASEAN) देशों के वैश्विक ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम) को अत्याधुनिक इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस मुहैया कराती है. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी वाहनों के इंजन और ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़े जरूरी तकनीकी कलपुर्जे तैयार करने में माहिर है.

कंपनी जिस सेक्टर में काम कर रही है, उसके भविष्य को लेकर बाजार के जानकार भी काफी उत्साहित हैं. भारत का टू-व्हीलर उद्योग वित्त वर्ष 2031 तक 6 से 7 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर करीब 2.9 से 3.1 करोड़ यूनिट तक पहुंचने का दम रखता है. इसके साथ ही कैलेंडर वर्ष 2025 से 2031 के बीच गियर्स और ट्रांसमिशन बाजार में भी 6 से 8 फीसदी की सालाना दर से मजबूत वृद्धि होने का अनुमान है, जिसका सीधा फायदा हीरो मोटर्स जैसी तकनीकी कंपनियों को अपने कारोबार विस्तार में मिलने की उम्मीद है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link