Last Updated:
Gel Nail Paints Health Risk: जेल नेल पॉलिश देखने में जितने अट्रेक्टिव लगते हैं, आपकी स्किन की सेहत के लिए उतने खतरनाक भी साबित हो सकते हैं. यदि आप रेगुलर जेल नेल पॉलिश का इस्तेमाल करते है या बेरंग होते है नाखूनों को छिपाने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं, तो यहां इसके नुकसानों के बारे में जान लीजिए.
नाखूनों को सुंदर और अस्थेटिक लुक देने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है. जेल नेल पॉलिश इसी का एक न्यू और वायरल होता एडिशन है. इसे नेल्स ज्यादा शाइन नजर आते हैं. लेकिन ये सेहत के लिहाज से सेफ है या नहीं? इसका जवाब जानना बहुत जरूरी. इसके लिए हमने न्यू दिल्ली स्थित एलान्टिस हेल्थकेयर में त्वचा रोग विशेषज्ञ और एस्थेटिक फिजिशियन, डॉ. चांदनी जैन गुप्ता, MD एंड MBBS से हमने बात की. एक्सपर्ट ने बताया कि जेल पॉलिश को सुखाने के लिए अल्ट्रावायलेट और LED लाइट का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में बार-बार संपर्क में आने से त्वचा समय से पहले बूढ़ी हो सकती है और UV से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.
कुछ लोगों को जेल प्रोडक्ट्स से एलर्जी भी हो सकती है. एक्रिलेट्स या मेथैक्रिलेट्स वे तत्व हैं जो जेल को सख्त और चिपचिपा बनाते हैं. जिन लोगों को इससे ज्यादा सेंसिटिविटी होती है, उन्हें जेल से एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हो सकता है. लक्षणों में नाखूनों के आस-पास सूजन, खुजली, जलन या लालिमा शामिल हो सकती है. कुछ मामलों में, एलर्जी सिर्फ हाथों पर ही नहीं, बल्कि शरीर के उन हिस्सों पर भी हो सकती है जो एलर्जन के संपर्क में आए हों. जिन लोगों को पहले जेल प्रोडक्ट्स से एलर्जी हुई है, उन्हें डॉक्टर से पूछे बिना इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
नेल्स इश्यू को इग्नोर न करें
एक्सपर्ट से बताती हैं कि जिन लोगों को पहले से ही नाखूनों की समस्या है, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. जिन लोगों को नाखून में फंगस, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, नाखूनों का रंग अजीब तरह से बदलना, सूजन, कटने या घाव जैसी समस्याएं हैं, उन्हें जेल नेल पॉलिश का इस्तेमाल तब तक नहीं करना चाहिए. पतले और कमजोर नाखूनों वाले लोगों को भी जेल पॉलिश का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
जेल पॉलिश हटाने का सही तरीका
जेल पॉलिश हटाने के लिए मैनीक्योर को छीलने, खींचने या जबरदस्ती खुरचने का तरीका कभी नहीं अपनाना चाहिए. इसके लिए एसीटोन से जेल को कंट्रोल तरीके से भिगोना और फिर धीरे-धीरे पॉलिश को हटाना चाहिए. अगर फाइलिंग जरूरी हो, तो इसे धीरे-धीरे करना चाहिए ताकि असली नाखून ज्यादा घिस न जाएं. नाखूनों को ठीक होने और दोबारा बढ़ने का समय देने के लिए, कुछ समय तक उन पर जेल पॉलिश न लगाना भी जरूरी है.
इन बातों का ध्यान रखें
हालांकि जेल नेल्स का इस्तेमाल न करने की कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि जेल नेल्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसका मतलब यह है कि जो लोग जेल नेल्स लगवाते हैं, उन्हें इनके इस्तेमाल की फ्रीक्वेंसी कम रखनी चाहिए, फाइलिंग और इन्हें हटाने के ज्यादा प्रोसेस से बचना चाहिए, बिना जरूरत UV किरणों के संपर्क में आने से बचना चाहिए, अपने हाथों को साफा रखना चाहिए और नाखूनों को मॉइस्चराइज करते रहना चाहिए.