मुरादाबाद: दीपावली छठ पूजा भैया दूज सहित कई त्यौहार आने वाले हैं. जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दिए हैं. हर वर्ष अलग-अलग रूट पर अलग-अलग स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं. इसके अलावा कुछ ऐसी ट्रेन होती हैं. जिसमें अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाते हैं. इस बार भी रेलवे प्रशासन ने 50 से अधिक ट्रेनें नोटिफाई की है. जिनमें कुछ का संचालन शुरू हो गया है और कुछ ट्रेनों का संचालन होना अभी बाकी है. यह सभी ट्रेनें अलग-अलग रूट पर चलाई जा रही हैं.
50 से अधिक ट्रेन हुई नोटिफाई
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दीपावली छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद डिवीजन से 50 से अधिक ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया जा चुका है. जैसे-जैसे दीपावली दशहरा नजदीक आएंगे उसी के आधार पर और वेटिंग लिस्ट के आधार पर हम संचालन शुरू कर देंगे. इन ट्रेन के रूट की अगर बात की जाए तो दीपावली और छठ पर सबसे ज्यादा भीड़ नॉर्थ ईस्ट की तरफ से रहती है.जिसमें बंगाल, बिहार, झारखंड जाने वाले लोगों का ज्यादा आवागमन होता है.इसी रूट पर ज्यादा संचालन किया जाएगा और दिल्ली की तरफ भी ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.वर्तमान में 50 ट्रेन नोटिफाई हो चुकी है और अन्य ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है. भीड़ को देखते हुए वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
ये ट्रेन हुई संचालित
1-ट्रेन संख्या 04312 यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होकर कोलकाता टर्मिनल तक जाती है.
2-ट्रैन नंबर 04311 का नाम कोलकाता – योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल है. यह ट्रेन कोलकाता से शुरू होकर योग नगरी ऋषिकेश तक जाती है.
3-ट्रेन संख्या 04624 का मुख्य नाम अमृतसर- कोलकाता विशेष किराया ग्रीष्मकालीन स्पेशल है.यह ट्रेन अमृतसर जंक्शन से कोलकाता चितपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलती है.
4-ट्रेन नंबर 04623 का नाम कोलकाता-अमृतसर स्पेशल फेयर स्पेशल है. यह ट्रेन कोलकाता चित्तोड/कोलकाता से अमृतसर जंक्शन के बीच चलती है.
5-ट्रैन नंबर 04668 इस ट्रेन का नाम ASR BJU SPL है.यह अमृतसर जंक्शन से चलकर जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, वाराणसी और हाजीपुर होते हुए बरौनी जंक्शन तक जाती है.
6-ट्रेन नंबर 09203 का नाम वेरावल – हरिद्वार विशेष किराया विशेष है. यह ट्रेन गुजरात के वेरावल से उत्तराखंड के हरिद्वार जंक्शन के बीच चलती है.
7-09612 ट्रेन नंबर मुख्य रूप से अमृतसर से अजमेर के बीच चलने वाली अजमेर जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल के नाम से जानी जाती है.
8-ट्रेन नंबर 04210 का नाम दिल्ली – वाराणसी स्पेशल फेयर स्पेशल या समर स्पेशल है.यह ट्रेन पुरानी दिल्ली जंक्शन (DLI) से वाराणसी जंक्शन (BSB) के बीच चलती है.
9-गाड़ी संख्या 04213 का नाम अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल है. यह ट्रेन अयोध्या कैंट से चलकर आनंद विहार टर्मिनल तक जाती है.
10-ट्रेन संख्या 04214 का नाम आनंद विहार टर्मिनल – अयोध्या कैंट विशेष है.
यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से अयोध्या कैंट के बीच चलती है.
54 ट्रेन हुई नोटिफाई, अन्य के संचालन की तैयारी
इस तरह की टोटल 54 गाड़ी अब तक नोटिफाई हो चुकी है. जो अलग-अलग रूट पर चलाई जा रही है. जो भी यात्री ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं. वह रेलवे के रेलवे ऐप से ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर अपना टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं. इसके अलावा वेटिंग लिस्ट की जानकारी भी वह रेलवे ऐप से ले सकते हैं. फिलहाल रेलवे की तरफ से त्योहार को देखते हुए यह 54 ट्रेन चलाई गई है.बाकी ट्रेन चलाई जाने को तैयारी चल रही है.