CISF जवान ने कमाडेंट समेत चार साथियों को 15-15 गोलियां मारीं थी, इलाज के लिए हिमाचल के खैरी अस्पताल लाए गए थे चारों घायल, सभी की मौत

CISF जवान ने कमाडेंट समेत चार साथियों को 15-15 गोलियां मारीं थी, इलाज के लिए हिमाचल के खैरी अस्पताल लाए गए थे चारों घायल, सभी की मौत


Last Updated:

CISF Camp Firing: जम्मू और कश्मीर के कठुआ में CISF जवानों के बीच गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों की मौत हो गई. आरोपी हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार हिरासत में है.घटना के तुरंत बाद इन घायल जवानों को हिमाचल के खैरी अस्पताल लाया गया था और यहां पर डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में हिमाचल पुलिस की टीम भी पहुंची थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैरी स्थित एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-1 परियोजना का अस्पताल.

चंबा. हिमाचल प्रदेश से सटे जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र स्थित एनएचपीसी के माशका सेवा-II जल विद्युत परियोजना में मंगलवार को सीआईएसएफ जवानों के बीच गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद सभी जवानों को इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैरी स्थित एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-1 के परियोजना के अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जहां पर सभी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.

मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और संदीप कुमार शामिल हैं. घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. चूंकि घटना जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हुई है, इसलिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है.

हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि डलहौजी से डीएसपी समेत पुलिस की एक टीम अस्पताल भेजी गई थी. बताया जा रहा है कि चारों शवों का पोस्टमार्टम बसोहली में किया जाएगा.  उधर, गोलीबारी के आरोपी हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है. एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और संदीप कुमार.

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने सर्विस राइफल से साथी साथी कर्मियों पर फायरिंग कर दी. आरोपी ने सभी को 10 से 15 गोलियां मारी. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि सहायक कमांडेंट और अन्य साथियों से आरोपी नाराज था और ड्यूटी पर आते-जाते उसकी कई बार पहले भी बहस हो चुकी थी. घटना की जानकारी के बाद सीआईएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.



Source link