IT छापों के बाद बिगड़ी रकुल प्रीत सिंह के ससुर की तबीयत, वाशु भगनानी को लंदन के हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

IT छापों के बाद बिगड़ी रकुल प्रीत सिंह के ससुर की तबीयत, वाशु भगनानी को लंदन के हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती


Last Updated:

रकुल प्रीत सिंह के ससुर वाशु भगनानी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई. फिल्ममेकर पर विदेशों में पैसा भेजने का आरोप है जिसके सिलसिले में जांच हो रही है. इस दौरान फिल्ममेकर वाशु की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है. उन्हें लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उन्हें क्या हुआ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

Zoom

वाशु की तबीयत खराब हो गई है.

 नई दिल्ली.  रकुल प्रीत सिंह के ससुर और जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी पर आईटी यानी कि इनकम टैक्स का शिकंजा कसा था. वाशु भगनानी पर विदेश पैसा भेजने का आरोप है. आईटी के छापों के बाद वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है. उन्हें लंदन के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक फिल्ममेकर को क्या हुआ है इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है.

वाशु भगनानी की अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में उनसे जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन ठिकानों में उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़े ठिकाने के साथ-साथ पैनोरमा स्टूडियोज भी शामिल थे.

वाशु भगनानी के ठिकानों पर पड़ी रेड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स अधिकारी फिल्म प्रोडक्शन और उससे जुड़े खर्चों के लिए कथित तौर पर विदेशों में किए गए खर्चों की जांच कर रहे हैं. हालांकि, इन कथित लेन-देन की पूरी जानकारी या इसमें शामिल रकम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी अभी तक किसी तरह की टैक्स गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है. ऐसे में जांच को लेकर फिलहाल कई जानकारियां सामने आना बाकी हैं.

वाशु भगनानी ने प्रोडक्शन हाउस से बनाई कई फिल्में

अब अगर जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी के फिल्मी करियर की बात करें तो उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम पूजा एंटरटेनमेंट है. ये प्रोडक्शन हाउस वाशु ने अपनी पत्नी के नाम पर शुरू किया. इसके बैनर तहत उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं. वाशु भगनानी ने कूली नंबर 1, बेल बॉटम, बड़े मियां छोटे मियां, सरबजीत, प्यार किया तो डरना क्या, बीवी नंबर 1 जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.

जैकी भगनानी ने फराह खान के व्लॉग पर खुलासा किया था कि बड़े मियां छोटे मियां और बेल बॉटम जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा. यहां तक कि वाशु भगनानी को अपने ऑफिस का कुछ हिस्सा भी बेचना पड़ा था.



Source link