MLC उम्मीदवारों की लिस्ट में ब्राह्मणों का दबदबा, यूपी में BJP की सोशल इंजीनियरिंग, सच में नाराज हैं पंडित जी?

MLC उम्मीदवारों की लिस्ट में ब्राह्मणों का दबदबा, यूपी में BJP की सोशल इंजीनियरिंग, सच में नाराज हैं पंडित जी?


Last Updated:

UP BJP MLC Candidate List: विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया था कि पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, जांच सात अक्टूबर तक और नाम वापसी नौ अक्टूबर तक होगी. रिणवा ने कहा कि मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा और पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी हो जाएगी. इन सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है.

Zoom

बीजेपी ने एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.

लखनऊः बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की शिक्षक और स्नातक सीटों पर विधानपरिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में सोशल इंजीनियरिंग पर जोर दिया है. पार्टी ने 11 सीटों में से 5 पर ब्राह्मण चेहरों को उतारने का फैसले लिया है. इसमें सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ उस राजनीतिक बेचैनी को भी शांत करने की कवायद नजर आ रही है, जो यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में दिखाई दे रही है. बीजेपी के लिए शिक्षक और स्नातक मतदाता वर्ग में यूजीसी का मुद्दा अहम है, क्योंकि यही वर्ग उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों से सीधे जुड़ा है. इसके अलावा सवर्ण समाज सियासत में भी उपेक्षा पर लगातार आवाज उठा रहा है. यूजीसी के नए नियमों ने इस आवाज को और तल्ख कर दिया. इसे लेकर युवाओं में बहुत नाराजगी दिख रही है.

11 एमएलसी सीटों के कौन-कौन उम्मीदवार
माना जा रहा है कि इन सभी वजहों को देखते हुए भाजपा ने एमएलसी प्रत्याशी चयन में एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है. BJP ने UP की 11 शिक्षक-स्नातक MLC सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, इनमें से 5 पहले ही घोषित हो चुके थे और 6 नाम बीते मंगलवार को घोषित हुए हैं. घोषित 6 नामों में वाराणसी स्नातक- केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक- दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक- अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक- डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक- हरि किशोर तिवारी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक- ध्रुव त्रिपाठी शामिल हैं. पहले से जो 5 नाम घोषित किए गए थे, उसमें लखनऊ शिक्षक- उमेश द्विवेदी, लखनऊ स्नातक- अवनीश कुमार सिंह, मेरठ शिक्षक- श्रीचंद्र शर्मा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, आगरा स्नातक- डॉ. मानवेंद्र प्रताप का नाम शामिल है.

11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
उप्र में 100 सदस्यीय विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 11 सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की.

27 अक्टूबर को होगी काउंटिंग
विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया था कि पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, जांच सात अक्टूबर तक और नाम वापसी नौ अक्टूबर तक होगी.



Source link