MP CG TOP NEWS LIVE: सड़क पर स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन पर हाईकोर्ट सख्त, बेटी को बचाने गई मां की भी मौत

MP CG TOP NEWS LIVE: सड़क पर स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन पर हाईकोर्ट सख्त, बेटी को बचाने गई मां की भी मौत


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

सड़क पर स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को गाइडलाइन बनाने के निर्देश
बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़क पर स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन पर सख्त रुख अख्तियार किया है. हाईकोर्ट ने सरकार से गाइडलाइन बनाने को कहा. जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए गए. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सिर्फ निर्देश नहीं बल्कि स्पष्ट गाइडलाइन जरूरी है. सड़क पर खतरनाक स्टंट और हुड़दंग पर कार्रवाई होगी. बिलासपुर में 13 महीने में 26 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से 19 स्टंटबाजी और 8 सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन के केस हैं. इस दौरान 47 वाहन जब्त और 80 से ज्यादा आरोपी कार्रवाई के दायरे में आए.

बैतूल के धामनगांव में दर्दनाक हादसा, पानी के टैंक में डूबने से मां-बेटी की मौत
बैतूल में भैंसदेही थाना क्षेत्र के धामनगांव में पानी के टैंक में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल की बेटी पानी के टैंक में गिर गई. बेटी को बचाने के लिए मां भी टैंक में कूद गई. दोनों की डूबने से मौत हो गई. अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक लगभग 10 फीट गहरा था. घटना के समय घर पर कोई और नहीं था. दोनों के शव बाहर निकाले गए. शवों का पोस्टमार्टम आज होगा.



Source link