Last Updated:
Petrol-Diesel Rate Today : कच्चे तेल के दाम में पिछले कुछ दिनों से गिरावट आ रही है. आज यह 100 डॉलर बैरल से नीचे चला गया है. लेकिन, कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर है.
पेट्रोल-डीजल का रेट सुबह छह बजे जारी होता है.
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है और यह 100 डॉलर बैरल से नीचे आ गया है. ब्रेंट क्रूड का भाव आज 0.25 फीसदी गिरकर 95.89 डॉलर बैरल हो गया है. इसी तरह अमेरिकी क्रूड का रेट 0.20 फीसदी गिरकर 89.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. क्रूड के दाम में आज भले ही गिरावट आई है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता नहीं हुआ है. तेल के भाव स्थिर ही हैं. अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) और स्थानीय शुल्कों (Local Taxes) के कारण हर शहर में पेट्रोल और डीजल के दामों में अंतर है.
दिल्ली में आज भी अपको पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर, प्रीमियम XP95 ₹109.24, XG ₹100.52 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 प्रति लीटर मिलेगा. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.56 प्रति लीटर, XP95 ₹110.68 प्रति लीटर और XG ₹101.17 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में आज पेट्रोल का रेट ₹102.97 प्रति लीटर है. डीजल यहां आपका डीजल ₹95.64 प्रति लीटर मिलेगा. फरीदाबाद में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको ₹103.28 देने होंगे. डीजल का रेट यहां ₹95.94 प्रति लीटर और XP95 ₹112.09 प्रति लीटर है.
लखनऊ, चंडीगढ़ और देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट
- लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर और XP95 ₹110.47 प्रति लीटर.
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹101.51 प्रति लीटर, डीजल ₹89.47 प्रति लीटर, XP95 ₹110.28 प्रति लीटर और XG ₹94.65 प्रति लीटर.
- देहरादून: पेट्रोल ₹100.55 प्रति लीटर, डीजल ₹95.93 प्रति लीटर, XP95 ₹108.99 प्रति लीटर, XG ₹101.53 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार डीजल-पेट्रोल भाव
मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड में स्थानीय करों की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है-
- भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर, डीजल ₹99.64 प्रति लीटर, XP95 ₹123.88 प्रति लीटर और XG ₹104.90 प्रति लीटर.
- पटना: पेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर, डीजल ₹99.36 प्रति लीटर और XP95 ₹122.25 प्रति लीटर.
- जयपुर: पेट्रोल ₹112.69 प्रति लीटर, डीजल ₹97.78 प्रति लीटर, XP95 ₹121.97 प्रति लीटर और XG ₹103.23 प्रति लीटर.
- रांची: पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर, डीजल ₹100.49 प्रति लीटर और XP95 ₹114.17 प्रति लीटर.
सिर्फ 1 SMS भेजकर घर बैठे जानें अपने शहर का रेट
पेट्रोल पंप जाने से पहले आप अपने मोबाइल फोन से केवल एक मैसेज भेजकर ताजा भाव जान सकते हैं. इसके लिए आपको बस अपने मैसेज बॉक्स में RSP पेट्रोल पंप डीलर कोड टाइप करना होगा और इसे इसे 92249 92249 पर भेजना होगा.