Begusarai News: चाकू की नोक पर युवती का किडनैप, होटल में रेप और मारपीट, नेपाल भागने से पहले मुख्य आरोपी अरेस्ट

Begusarai News: चाकू की नोक पर युवती का किडनैप, होटल में रेप और मारपीट, नेपाल भागने से पहले मुख्य आरोपी अरेस्ट


Last Updated:

Begusarai News: बिहार में महिलाओं के साथ दरिंदगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बेगूसराय में एक युवती को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया. उससे बुरी तरह मारपीट की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रेप का मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था.

Zoom

आरोपी रोहित कुमार पुलिस गिरफ्त से भागने के दौरान हुआ घायल.

बेगूसरायः बिहार में महिलाओं के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे. बेगूसराय में युवती के साथ होटल में हुई हैवानियत के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया. मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया. मालूम हो कि चाकू दिखाकर एक युवती को अगवा किया गया था. उसे होटल ले जाकर दूसरे युवक के हवाले कर दिया गया. वहां युवती के साथ रेप किया गया और उसके साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार चल रहा था. पुलिस को पता चला कि वह नेपाल भागने की तैयारी में है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया.

मामला 27 सितंबर का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल में युवती को चाकू की नोक पर ले जाया गया था. आरोप है कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार ने युवती को होटल पहुंचाया और वहां मौजूद विक्रम कुमार को सौंप दिया. इसके बाद विक्रम ने युवती के साथ रेप किया. घटना के दौरान युवती के साथ मारपीट भी की गई. इसी दौरान बनाए गए वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की.

एक आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने होटल पहुंचने वाले युवक विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोहित कुमार नेपाल भागने की कोशिश में है. इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी. पुलिस ने उसे समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद रोहित कुमार को वाहन से ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. इस दौरान वह घायल हो गया. घायल आरोपी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

आरोपी के मोबाइल से मिला वीडियो
एसपी मनीष ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, मोबाइल में युवती से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट का वीडियो मिला है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह वायरल किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.



Source link