बोकारो: अगर आप शाम के समय कुछ यम्मी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो क्रिस्पी सोया चंक्स एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्वाद में काफी स्पाइसी और क्रिस्पी होता है. इसे स्नैक्स के साथ-साथ रोटी, चावल या फ्राइड राइस के साथ भी खाया जा सकता है. ऐसे में बोकारो के इंडियन-विदेशी फूड कैफे की शेफ शालू ने क्रिस्पी और जूसी सोया चंक्स बनाने की आसान रेसिपी साझा किए हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
सबसे पहले सोया को करें बॉयल
क्रिस्पी सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म उबलते पानी में डालें. इसमें थोड़ा चिली पाउडर, गार्लिक और नमक डालकर अच्छी तरह बॉयल करें. सोया के अच्छी तरह पक जाने के बाद इसे पानी से निकालकर अच्छी तरह ड्रेन कर लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
सोया को करें मैरिनेट
अब उबले हुए सोया चंक्स में 1 से 2 चम्मच चिली पाउडर, ब्लैक पेपर, और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर करीब 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें.
सब्जियों और सॉस की करें तैयारी
जब तक सोया मैरिनेट हो रहा है, तब तक एक प्याज और एक शिमला मिर्च को स्क्वायर शेप में काट लें. इसके बाद हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को बारीक चॉप कर लें. वहीं, सॉस तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच टोमैटो के चॉप, करीब 1 से 1.5 चम्मच क्रीमी चिली सॉस और आधा चम्मच सोया सॉस डालें. स्वाद के अनुसार थोड़ा सा सीजनिंग डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
सोया को करें क्रिस्पी फ्राई
अब मैरिनेट किए हुए सोया चंक्स को मीडियम फ्लेम पर फ्राई करें. इसे तब तक फ्राई करें जब तक सोया चंक्स गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं. फ्राई होने के बाद इसे निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें.
अब तैयार करें क्रिस्पी सोया चंक्स
अब एक पैन को अच्छी तरह गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालकर प्याज और शिमला मिर्च को हल्का सा सॉते करें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें 1 से 2 चम्मच पानी डालें और पहले से तैयार किया हुआ सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. हल्का उबाल आने पर ब्लैक पेपर और स्वादानुसार नमक डालें.
इसके बाद इसमें फ्राई किए हुए क्रिस्पी सोया चंक्स डालें और तेज आंच पर हल्का सा टॉस करें. ध्यान रखें कि सोया चंक्स को सॉस में ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना उनका क्रिस्पी टेक्सचर खत्म हो सकता है.
रोटी, चावल या स्नैक्स के साथ करें सर्व
इस तैयार क्रिस्पी सोया चंक्स को प्लेट में निकालकर ऊपर से अपनी पसंद की सीजनिंग डालकर सर्व करें. इसे स्नैक्स के तौर पर सीधे खाया जा सकता है, वहीं रोटी, चावल या फ्राइड राइस के साथ भी इसका स्वाद अच्छा लगता है. पार्टी या घर पर दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर के दौरान भी यह एक बेहतरीन विकल्प है. बोकारो के शेफ शालू के मुताबिक, इस रेसिपी की खासियत इसका क्रिस्पी टेक्सचर और चटपटा स्वाद है. सही तरीके से फ्राई करने और सॉस में सोया को ज्यादा देर तक न पकाने से इसका क्रंच बरकरार रहता है.