How Corn pops: पॉपकॉर्न बनाने के लिए कैसा कॉर्न चुनें? जानें मक्के के फूले बनाने का आसान तरीका

How Corn pops: पॉपकॉर्न बनाने के लिए कैसा कॉर्न चुनें? जानें मक्के के फूले बनाने का आसान तरीका


Last Updated:

Popcorn Making Tips: यदि आपको मूवी देखते समय पॉपकॉर्न खाना पसंद है, तो हर बार इसे बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस लेख में जाने नॉर्मल मक्के से पॉपकॉर्न घर पर कैसे बनाया जाता है. खासबात है कि ये तरीका बहुत ही किफायती है. साथ ही घर पर तैयार होने के कारण इसकी क्वालिटी भी अच्छी होती है. विकेंड पर जब भी घर पर मूवी देखने का प्लान हो तुरंत किचन में दो मिनट में पॉपकॉर्न बनाकर खा लें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मूवी देखने का मजा पॉपकॉर्न के बिना अधूरा लगता है. चाहे सिनेमाहॉल हो या घर पर मूवी नाइट, पॉपकॉर्न हर किसी का पसंदीदा स्नैक है. आमतौर पर लोग बाजार में मिलने वाले तैयार पॉपकॉर्न दाने या इंस्टेंट पैकेट खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे मक्के के दानों से घर पर भी पॉपकॉर्न तैयार किया जा सकता है?

सही किस्म के मक्के के दानों में नमी और कठोर बाहरी परत होती है, जो गर्म होने पर दाने के अंदर दबाव बनाती है. यही दबाव दाने को फोड़कर सफेद और फूला हुआ पॉपकॉर्न बना देता है. अगर आपके पास ताजा और अच्छी क्वालिटी वाला मकई है, तो आप उसके दानों को तैयार करके घर पर पॉपकॉर्न बना सकते हैं. यहां जानिए घर पर मक्के से पॉपकॉर्न बनाने का तरीका.

पॉपकॉर्न बनाने के लिए कैसी मकई चुनें?
सबसे पहले अच्छी क्वालिटी वाला मकई चुनना जरूरी है. मकई के भुट्टे ताजे, पूरी तरह पके हुए और दानों से भरे होने चाहिए. ध्यान रखें कि हर प्रकार का मकई पॉपकॉर्न नहीं बनता, लेकिन सूखने के बाद कुछ दाने अच्छी तरह फूट सकते हैं.

दाने तैयार करने का तरीका
– भुट्टे का बाहरी छिलका हटा लें.
– हाथ या चाकू की मदद से दानों को अलग करें.
– खराब या सड़े हुए दानों को निकाल दें.
– दानों को एक कटोरे में रखें और उन पर थोड़ा सा तेल डालकर हल्का-सा मिला लें.
– अब दानों को किसी बड़ी थाली या प्लास्टिक शीट पर फैला दें.
– इन्हें कुछ दिनों तक अच्छी धूप में सुखाएं ताकि इनमें मौजूद अतिरिक्त नमी निकल जाए.
– पूरी तरह सूखने के बाद दानों को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें.

सूखे दानों से ऐसे बनाएं पॉपकॉर्न
एक सूखी और गहरी कड़ाही लें. उसमें थोड़ा मक्खन, घी या तेल गर्म करें. अब सूखे मकई के दाने डालें और हल्का चलाएं. स्वाद के लिए एक चुटकी नमक डाल सकते हैं. कड़ाही को ढक्कन से ढक दें. कुछ ही मिनटों में दाने गर्म होकर चटकने लगेंगे. बीच-बीच में कड़ाही को हल्का हिलाते रहें ताकि दाने जलें नहीं. जब चटकने की आवाज कम हो जाए तो गैस बंद कर दें. थोड़ा मक्खन, नमक या अपनी पसंद का मसाला मिलाकर आप इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं.

क्यों फूटते हैं मकई के दाने?
मकई के दानों के अंदर थोड़ी नमी मौजूद रहती है. गर्म होने पर यह नमी भाप में बदल जाती है और दाने के अंदर दबाव बढ़ाती है. जब दबाव बहुत ज्यादा हो जाता है, तो दाने का बाहरी हिस्सा फट जाता है और अंदर का स्टार्च बाहर निकलकर फूला हुआ पॉपकॉर्न बन जाता है.



Source link