Madhya Pradesh 19 September Weather 2026: सितंबर का महीना आधा बीत जाने के बाद भी एमपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती हुई दिखाई नहीं दे रही है. बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थमता नजर नहीं आ रहा है. विदाई से पहले मानसून एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय दिखाई दे रहा है. कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. ऐसे में 19 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक 19 सितंबर की सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार झाबुआ, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, मंडला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, छतरपुर और नर्मदापुरम समेत कई संभागों में बादल छाने, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
इन जिलों में मौसम रह सकता है साफ
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
दूसरी तरफ नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर में मौसम साफ रह सकता है.
भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी भोपाल में 19 सितंबर को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
उज्जैन में बादल और बारिश के आसार
उज्जैन में भी 19 सितंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना कम है. शहर और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना रह सकता है, जबकि दोपहर में बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रह सकता है.
ग्वालियर में गरज-चमक के साथ बारिश
ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम करवट ले सकता है. यहां बादल छाने के रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान लगभग 30°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 26°C रहने की संभावना है.
जबलपुर में भी बारिश का दौर
जबलपुर में 19 सितंबर को बादल छाए रहने और कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसी मानसून की नमी का असर मौसम में दिखाई दे सकता है.