Last Updated:
Smriti Irani: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया और कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है, लेकिन केरल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में उनकी सरकार है, तो वहां चुनाव आयोग को लेकर उसका रुख साफ नहीं है.
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला
Smriti Irani On Congress: कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ समय से चुनाव पर हमलावर है और लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़े सवाल खड़े कर रही है. लेकिन बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता स्मृति ईरान ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि साल 2019 में कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी की इमेज को खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन पर हमला करें. लेकिन कांग्रेस का हमला भारत के लोकतंत्र पर और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले में तब्दील ना हो. कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व भारत की संवैधानिक व्यवस्थाओं को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा.
आज पार्टी के नेतृत्व ने कहा कि चुनाव आयोग को प्रश्नों के दायरे में लाने के लिए उनके कार्यकर्ताओं का महिमामंडन उनके माध्यम से हुआ. चुनाव आयोग भारत के लोकतंत्र का मान है. इसे दुनिया के कई देशों ने सराहा है. कांग्रेस पार्टी को यह दुख है कि आज लोकतांत्रिक ढांचे में जनता उनका समर्थन नहीं करती है. इसी वजह से वह चुनाव आयोग पर हमला कर रही है. वह अपनी हार की समीक्षा नहीं कर रही है.
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछे कड़े सवाल
स्मृति ईरानी ने कहा कि सवाल यह उठता है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं है. क्या कांग्रेस नेतृत्व उन प्रदेशों में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रहा है या वहां भी आयोग की गतिविधियों पर सवाल उठा रहा है? कांग्रेस के नेतृत्व ने आज उल्लेख किया उन 13 करोड़ 30 लाख नामों का, जिनके संदर्भ में चुनाव आयोग अपना बयान दे चुका है.
डुप्लिकेट नाम वोटर लिस्ट में क्यों चाहती है कांग्रेस: स्मृति ईरानी
उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में कोई नाम डुप्लिकेट के तौर पर दिखता है या किसी मृत व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में आता है, तो कांग्रेस पार्टी उसे बहाल क्यों करवाना चाहती है? कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती है कि वोटर लिस्ट में डुप्लिकेट नाम बने रहें? चुनाव आयोग ने अपने प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि BLO उन लोगों के घर जाएंगे, जिन्हें SIR का नोटिस जारी हुआ है. फिर भी कांग्रेस पार्टी यह क्यों सुनिश्चित करना चाहती है कि वोटर लिस्ट में डुप्लिकेट नाम बने रहें?.