Khawaja Asif News : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का ‘गला काट’ इशारा,  फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान को किया शर्मिंदा

Khawaja Asif News : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का ‘गला काट’ इशारा,  फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान को किया शर्मिंदा


Last Updated:

UNGA में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर अपने देश की फजीहत करा दी. एक अफगान महिला पत्रकार ने उनसे तालिबान और महिलाओं पर लगी पाबंदियों को लेकर सवाल पूछा था. इस बात पर रक्षा मंत्री बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उल्टा उन्होंने पत्रकार के कपड़ों पर कमेंट किया और ‘गला काटने’ का डरावना इशारा कर दिया. इस शर्मनाक हरकत के वक्त उनके साथ खड़े पाकिस्तानी अधिकारी भी हंस रहे थे. ख्वाजा आसिफ इससे पहले भी कई बार अपने ही देश को बेइज्जत करवा चुके हैं.

Zoom

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान को फिर किया शर्मिंदा (फोटो ग्रैब- khybereena/X)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अक्सर हरकतों से अपने ही देश को शर्मिंदा करते दिख जाते हैं. कभी वो कहते हैं कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए ‘गंदा काम’ करता है, तो कभी ये मान लेते हैं कि 1965 की जंग में पाकिस्तान ने भारत के आगे सरेंडर कर दिया था. अब एक बार फिर उन्होंने अपने देश की फजीहत करवा दी है. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान उन्होंने एक महिला पत्रकार को डराने की कोशिश की, जो उनसे तालिबान पर सवाल पूछ रही थी. उन्होंने उस महिला पत्रकार की तरफ ‘गला काटने’ का इशारा किया, जिससे पूरे पाकिस्तान की थू-थू हो रही है.

ख्वाजा आसिफ से अफगानिस्तान पर पूछा गया तीखा सवाल

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कैमरे के सामने ही कूटनीतिक मर्यादा भूलते नजर आ रहे हैं. न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर एक अफगान महिला पत्रकार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को रोककर बेहद गंभीर और सीधा सवाल पूछा. पत्रकार का सवाल तालिबान की उन सख्त नीतियों को लेकर था, जो उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगा रखी हैं.

महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से पूछा, ‘अब तालिबान के लिए आपका क्या संदेश है? क्या आप उनसे अफगान महिलाओं के प्रति अपनी नीति बदलने को कहेंगे? जब शुरुआत में तालिबान को आपका दोस्त माना जाता था, तब पाकिस्तान ने उन्हें ये सब क्यों नहीं सिखाया?’

ये सवाल पाकिस्तान की उस पुरानी भूमिका पर सीधा हमला था, जिसमें उस पर तालिबान को समर्थन देने का आरोप लगता रहा है. सवाल इतना सीधा और तीखा था कि रक्षा मंत्री के पास इसका कोई सीधा जवाब नहीं था.

अफगान रिपोर्टर के कपड़ों पर कमेंट और ‘गला काटने’ का इशारा

सवाल का जवाब देने के बजाय पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पूरी तरह से उखड़ गए. उन्होंने पत्रकार की बात को बीच में ही काट दिया और उनके कपड़ों की तरफ इशारा करना शुरू कर दिया. ख्वाजा आसिफ ने महिला पत्रकार से कहा, ‘वहां (अफगानिस्तान) इस तरह के कपड़ों में वापस मत जाना… वो तुम्हारे साथ… वरना वो तुम्हारे साथ…’.

ये कहते-कहते ख्वाजा आसिफ ने अपनी उंगली अपने गले पर फेरते हुए ‘गला काटने’ या जान से मारने जैसा इशारा किया. इतना ही नहीं, जब रक्षा मंत्री ये शर्मनाक हरकत कर रहे थे, तो उनके साथ मौजूद अन्य पाकिस्तानी प्रतिनिधि और अधिकारी हंस रहे थे और पत्रकार का मजाक उड़ा रहे थे. कैमरे पर दर्ज हुई ये पूरी घटना कुछ ही देर में इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई.



Source link