रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- ‘क्यों नहीं करतीं कम?’

रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- ‘क्यों नहीं करतीं कम?’


Last Updated:

Aishwarya Rai Pregnancy Rumours: ऐश्वर्या राय के रैंप वॉक के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग उनके बढ़े वजन पर भी सवाल कर रहे हैं. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें तब उड़ीं, जब उनके रैंप वॉक के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कई लोगों ने उनके लुक और आत्मविश्वास की तारीफ की, मगर ट्रोल्स उन पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आए. एक यूजर ने बॉडी शेमिंग करते हुए सवाल किया कि क्या वे प्रेग्नेंट हैं? फिल्मी सितारों की आलोचना करना सोशल मीडिया पर चलन सा बन गया है, जिसे सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ में भी उठाया था. ऐश्वर्या राय लंबे वक्त से पैरिस फैशन वीक से जुड़ी हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ऐश्वर्या राय को बढ़े वजन की वजह से ट्रोल किया जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb@lorealparis)

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय ने 28 सितंबर को पैरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था. एक्ट्रेस ब्लैक वेलवेट ड्रेस में रैंप पर चलीं, जबकि उनके लाल बाल और बोल्ड रेड लिप्स ने उनके रॉयल अंदाज में इजाफा किया. वे लोरियल ब्रांड की लंबे वक्त ब्रांड एंबेसडर रही हैं. एक्ट्रेस के कई फैंस ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ की है, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके शरीर की ओर ध्यान दिया. वे बढ़े वजन की वजह से उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं. पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय को बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा.

ऐश्वर्या राय  के अलावा केंडल जेनर जैसे बड़े सितारों ने भी फैशन शो में रैंप वॉक किया. एक्ट्रेस के रैंप वॉक को तमाम लोगों ने पसंद किया, मगर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए. वे एक बार फिर बॉडिंग शेमिंग का शिकार बनी हैं. फैशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कमेंट करके कुछ लोग उनके मोटापे पर तंज कसते हुए सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने क्यों अब तक अपना वजन कम नहीं किया? कुछ ट्रोल्स उनके लुक को डायबिटीज से जोड़कर देख रहे हैं. उन्हें इससे संबंधित दवा खाने की सलाह दे रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link