फर्जी डिग्री के सहारे लॉरेंस विश्नोई को बचा रहा था वकील, युनिवर्सिटी के कर्मचारी ने पकड़ा

फर्जी डिग्री के सहारे लॉरेंस विश्नोई को बचा रहा था वकील, युनिवर्सिटी के कर्मचारी ने पकड़ा


Last Updated:

Lawrence Bishnoi Lawyer Fake Degree: लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा की डिग्री फर्जी निकली है. वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी से इंटर की फर्जी मार्कशीट लगाकर LLB में एडमिशन लिया था. युनिवर्सिटी के कर्मचारी अरुण कुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा थाना रजबपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया.

Zoom

जांच में दस्तावेज संदिग्ध पाए गए.

अमरोहा: यूपी के जनपद अमरोहा से बड़ी खबर सामने आई है. गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के वकील दीपक नंदा की वकील की फर्जी डिग्री निकलने का खुलासा हुआ है. अमरोहा के श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में फर्जी शैक्षिक दस्तावेज लगाकर एडमिशन लेने का आरोप है कि दीपक नंदा ने वर्ष 2019 में बीएएलएलबी कोर्स में प्रवेश के दौरान जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 12वीं के अंकपत्र और प्रमाणपत्र जमा किए थे.

जांच में दस्तावेज संदिग्ध पाए गए. बोर्ड से सत्यापन कराने पर दोनों दस्तावेज रिकॉर्ड में नहीं मिले. यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर रजबपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी से जुड़ा यह मामला है.

पुलिस के मुताबिक, दीपक नंदा ने वर्ष 2019 में यूनिवर्सिटी के बीएएलएलबी कोर्स में एडमिशन लिया था और 2024 में कोर्स पूरा किया. एडमिशन के दौरान आरोपी ने जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जम्मू से नाम से 12वीं का अंकपत्र और सर्टिफिकेट जमा किया था. दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान इन दस्तावेजों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर बोर्ड से उनका सत्यापन कराया गया.

19 सितंबर 2026 को बोर्ड की ओर से बताया गया कि संबंधित अंकपत्र और सर्टिफिकेट उनके रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं. इसके बाद यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार ने रजबपुर थाने में शिकायत दी. आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे रजबपुर थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक नंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



Source link