Last Updated:
Namo Bharat Trip Pass : नमो भारत ट्रिप पास उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना या हफ्ते में कई दिन एक निश्चित रूट पर यात्रा करते हैं. यह पास NCMC कार्ड पर ही एक्टिवेट हो जाएगा.
ट्रिप पास आने के बाद अब आपको बार-बार वॉलेट रिचार्ज नहीं डालना पड़ेगा.@officialncrtc/x
नई दिल्ली. अगर आप भी रोजाना नमो भारत (RRTS) ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने अपने रेगुलर यात्रियों के लिए ट्रिप पास लॉन्च किया है. यह पास आपका समय तो बचाएगा ही साथ ही किराए में भी 10% की छूट दिलाएगा. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पर आधारित यह ट्रिप पास तय रूट के दो स्टेशनों के सफर के लिए खरीद सकते हैं. नमो भारत में रोजाना करीब 1.1 लाख मुसाफिर सफर करते हैं. इनमें से एक बड़ा हिस्सा एक तय स्टेशन से दूसरे तय स्टेशन के बीच रोज़ाना आवाजाही करता है. इन्हीं यात्रियों की सहूलियत के लिए शुरू किया गया है.
उदाहरण के लिए अगर आप रोज साहिबाबाद से मुदादनगर रोज जाते हैं तो आप पहले से ही 1 से लेकर 40 ट्रिप तक का एडवांस पास खरीद सकते हैं. जब भी आप स्टेशन के एएफसी (AFC) गेट पर कार्ड टैप करेंगे, तो वॉलेट से पैसे कटने के बजाय आपके पास में से सीधे 1 ट्रिप अपने आप घट जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पास का इस्तेमाल आप एक ही दिन में कई बार आने-जाने के लिए भी कर सकते हैं.
नमो भारत ट्रिप पास किसके लिए फायदेमंद?
यह पास उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना या हफ्ते में कई दिन एक निश्चित रूट पर यात्रा करते हैं. दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच बहुत से कर्मचारी सुबह शाम नमो भारत ट्रेन से आते हैं. इसी तरह जो छात्र रोज यात्रा करते हैं, उनके लिए भी यह बहुत काम का है. इसके अलावा दिल्ली मेरठ रूट पर यात्रा करने वाले व्यापारियों के लिए भी नमो भारत ट्रिप पास बड़े काम का है.
— National Capital Region Transport Corporation Ltd. (@officialncrtc) September 29, 2026