‘रामायण’ के सिर्फ एक इवेंट में शामिल होने की मिस्टर बीस्ट ने कितनी ली फीस? रणबीर संग लगाया था जय श्रीराम का नारा

‘रामायण’ के सिर्फ एक इवेंट में शामिल होने की मिस्टर बीस्ट ने कितनी ली फीस? रणबीर संग लगाया था जय श्रीराम का नारा


Last Updated:

नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण के इवेंट में यूट्यूबर MrBeast शामिल हुए. varietyindia के अनुसार, MrBeast की शुरुआती फीस लगभग 1.67 करोड़ रुपये है. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगा

Zoom

हाल में ही नमित मल्होत्रा की मेगा बजट फिल्म रामायण का मुंबई में इवेंट हुआ था, जहां रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी जैसे सितारे नजर आए थे. इस इवेंट के लिए मेकर्स ने दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राबर्स वाले यूट्यूबर MrBeast को भी इनवाइट किया था. वह भी मुंबई में हुए इस इवेंट में शामिल हुए थे. अब इस कार्यक्रम से सामने आया है कि आखिर मिस्टर बीस्ट ने इस इवेंट के लिए कितने रुपये चार्च किए थे.

varietyindia की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूबर MrBeast को किसी कार्यक्रम में बुलाने की शुरुआती फीस करीब 2 लाख डॉलर यानी लगभग 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह फीस किसी कार्यक्रम में खुद आने या लाइव आने दोनों पर लागू होती है. मिस्टर बीस्ट की ये फीस इवेंट में आने के बाद क्या करना है क्या नहीं, व तय समय के हिसाब से बढ़ भी जाती है.

यूट्यूब के बादशाह हैं मिस्टर बीस्ट
लाजमी है कि मिस्टर बीस्ट की अपनी फैन फॉलोइंग और ऑडियंस है. जिसे लेकर मेकर्स ने उन्हें इस खास इवेंट के लिए इनवाइट किया. मिस्टर बीस्ट का असली नाम जिम्मी डोनाल्डसन है. वह यूट्यूब की दुनिया के बादशाह कहलाते हैं जिनकी यूट्यूब पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

मिस्टर बीस्ट के फॉलोअर्स
मिस्टर बीस्ट के मेन YouTube चैनल पर करीब 518 मिलियन सब्सक्राइबर और 140 बिलियन से ज़्यादा व्यूज हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी ऑडियंस देखने को मिलती है. जहां उनके लगभग 89.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

लगाए थे जय श्रीराम के नारे
मुंबई इवेंट की बात करें तो मिस्टर बीस्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी, नमित मल्होत्रा के साथ नजर आए. पैप्स के कहने पर उन्होंने रणबीर कपूर के साथ ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए थे.

रामायण कब आ रही
नितेश तिवारी के निर्देशन में रामायण को दो पार्ट में बनाया गया है. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आ रहा है. जहां राम की भूमिका में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, रावण के रोल में यश तो हनुमान के रोल में सनी देओल दिखेंगे.



Source link