Last Updated:
छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इसके आदेश भी जारी किया है. ट्रांसफर लिस्ट में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के नाम हैं. इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने पदों और कार्यभार को संभालन कर विभाग को कंफर्मेशन भेजना है.
छत्तीसगढ़ में 125 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. (फोटो साभारः AI से बनाई गई है.)
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 125 अधिकारियों का ट्रांसफ्रर आदेश जारी किया है. 29 सितंबर 2026 को जारी इस ट्रांसफर लिस्ट में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव और डिप्टी कलेक्टर लेवेल के कई सीनियर और ग्राउंड ऑफिसर शामिल हैं. राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में तेजी और सतर्कता लाना और अलग-अलग जिलों और विभागों में रिक्त पदों को भरना है.
इस लिस्ट में वरिष्ठ प्रवर श्रेणी, प्रवर श्रेणी, वरिष्ठ श्रेणी और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. ट्रांसफर लिस्ट में कई महत्वपूर्ण जिलों के अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर लेवेल के अधिकारी के पद प्रभावित हुए हैं:
- सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य (अपर कलेक्टर, कोरिया) को बालोद का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है.
- चन्द्रकांत कौशिक (अपर कलेक्टर, बालोद) को सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थानांतरित किया गया है.
- सुनील कुमार नायक (अपर कलेक्टर, सरगुजा) अब जशपुर के अपर कलेक्टर का पदभार संभालेंगे.
- राजीव कुमार पाण्डेय (अपर संचालक, उच्च शिक्षा) को जशपुर का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
- सुश्री योगिता देवांगन (अपर कलेक्टर, दुर्ग) को कोरबा का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है.
- चन्द्रिका प्रसाद बघेल (अपर कलेक्टर, बस्तर) को सुकमा भेजा गया है.
अधिकारियो के ट्रांसफर लिस्ट.
मंत्रालय और निकायों में फेरबदल
जिलों के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर स्थित विकास प्राधिकरणों, मंत्रालयों और अलग-अलग निगमों में भी अधिकारियों को नए पदों पर ट्रांसफर किया गया है.
अधिकारियों को तुरंत नए पदों पर काम करने के आदेश.
राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का प्रबंधक नियुक्त किया गया है. वहीं, अतुल विश्वकर्मा को नगर पालिक निगम रायपुर में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
125 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट.
नए कार्यभार पर तत्काल प्रभाव से लेनी है ज्वाइंनिंग
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि ट्रांसफर लिस्ट में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करना है. ज्वाइनिंग का कंफर्मेशन विभाग को भेजना है. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.