बंगाल की खाड़ी से दौड़ी भागी आ रही तबाही, 25 राज्यों में होगा तांडव
Last Updated:
कल का मौसम 30 सितंबर: बंगाल की खाड़ी से एक और तबाही दौड़ती भागती हुई आ रही है. इससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर के साथ ही बिहार, यूपी, झारखंड जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की माने तो 25 राज्येां में बारिश हो सकती है. साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान है. (फाइल फोटो)
कल का मौसम 30 सितंबर: मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन (Depression) उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 26 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर केंद्रित था और इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए शाम तक दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर पहुंचने की संभावना है. इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से कल यानी 30 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, डिप्रेशन उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में सीधी से करीब 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, रीवा से 90 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और सतना से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था. इसके अलावा यह प्रयागराज से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण और फतेहपुर से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था. पिछले छह घंटों में यह करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा. नए वेदर सिस्टम की वजह से 20 से 25 राज्यों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसे साथ ही प्रभावित राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने का भी पूर्वानुमान है.
IMD ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण-पश्चिम झारखंड और दक्षिण बिहार में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों के साथ इनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में हवा की रफ्तार घटकर 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, हालांकि झोंकों के साथ यह 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके बाद हवाओं की गति में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर अगले कुछ दिनों तक बना रहने की संभावना है. विशेष रूप से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली-एनसीआर (30 सितंबर- हल्की-फुल्की बारिश की संभावना): मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल यानी 30 सितंबर 2026 को हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं. ऐसे में आनेवाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में तापमान फिलहाल सामान्य कम बना हुआ है, जिसकी वजह से गुलाबी ठंड जैसा माहौल है.
हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
- हरियाणा (30 सितंबर- बारिश की संभावना): हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अनुमान जताया गया है. 30 सितंबर को भी इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने तापमान के सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है. मौसम में बदलाव की वजह से ठंड के मौसम की आहट भी दिखने लगी है.
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
- पंजाब (30 सितंबर- छिटपुट बारिश के आसार): पंजाब में छिटपुट बारिश की संभावना है. लगातार नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 30 सितंबर 2026 को भी इसका असर राज्य के कुछ हिस्सों में दिखने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
- उत्तर प्रदेश (30 सितंबर- छिटपुट से मध्यम बारिश के आसार): मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और 1 अक्टूबर तक छिटपुट से कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन हवाओं की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
The Depression over coastal Myanmar and adjoining Eastcentral & Northeast Bay of Bengal moved very fast north-northwestwards with a speed of 32 kmph during past 6 hours and lay centred at 0300 UTC of today, the 29th September 2026 over coastal Myanmar and adjoining Eastcentral &… pic.twitter.com/BfOJs23z17