सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतरी आरती

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतरी आरती


Last Updated:

सोनीपत में ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण के विरोध में PWD कार्यालय में खाली कुर्सी पर सामग्री रखकर आरती उतारी. उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कार्रवाई न होने पर कार्यालय पर ताला

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोनीपत के गांव बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक बनी सड़क में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत.

सोनीपत. हरियाण के सोनीपत में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया है. सोनीपत लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के न मिलने पर खाली कुर्सी पर सड़क में इस्तेमाल की गई सामग्री रखकर आरती उतारी गई और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषी अधिकारी और ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो कार्यालय पर ताला लगा दिया जाएगा.

दरअसल, सोनीपत के गांव बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक बनी सड़क में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मिट्टी का प्रयोग कर लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है. लेकिन जब ग्रामीणों को कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला, तो उन्होंने सीनियर इंजीनियर के कार्यालय के बाहर पहले धरना दिया और नारेबाजी की.

इसके बाद उन्होंने एक खाली कुर्सी पर सड़क में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री रखकर आरती उतारी. इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए अन्य श्लोकों का भी प्रयोग किया.

जिला पार्षद संजय ने कहा कि सड़क की शिकायत उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी.

जिला पार्षद संजय ने कहा कि सड़क की शिकायत उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. जिसे लेकर आज वह सोनीपत पहुंचे थे लेकिन यहां पर भी कोई अधिकारी नहीं मिला. इसके बाद अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया गया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर ताला लगा देंगे.



Source link