Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में पितरों की शांति के लिए रोज करें ये 3 काम, घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी, मिलेगा आशीर्वाद

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में पितरों की शांति के लिए रोज करें ये 3 काम, घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी, मिलेगा आशीर्वाद


होमताजा खबरधर्म

पितृपक्ष में पितरों की शांति के लिए रोज करें ये 3 काम, बनी रहेगी पॉजिटिविटी

Last Updated:

Pitru Paksha Upay: पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों को याद करने के साथ तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य जैसे काम करते हैं. धार्मिक मान्यताओं में इस दौरान किए गए सेवा और धार्मिक कार्यों का खास महत्व बताया गया है. ज्योतिषी के अनुसार, पितृपक्ष में कुछ ऐसे आसान काम भी हैं, जिन्हें रोजाना घर पर किया जा सकता है. इसके लिए किसी बड़े अनुष्ठान या ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं है. पितरों का स्मरण करते हुए जल अर्पित करने से लेकर जरूरतमंद की मदद और घर में गंगाजल का छिड़काव करने तक, ये 3 काम पितृपक्ष में करने की मान्यता है. जानिए इन्हें करने का सही तरीका और इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं.

Pitru Paksha Upay: पितृपक्ष का समय हिंदू धर्म में पितरों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए खास माना जाता है. इन दिनों लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य जैसे काम करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष में किए गए छोटे-छोटे सेवा और धार्मिक कार्यों का भी विशेष महत्व होता है.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में भी इस दौरान घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने पर जोर दिया जाता है. माना जाता है कि अगर पितृपक्ष के दिनों में रोज कुछ आसान काम किए जाएं, तो घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और नकारात्मकता कम हो सकती है. इसके लिए किसी बड़े या मुश्किल उपाय की जरूरत नहीं होती. रोजाना किए जाने वाले तीन छोटे काम भी श्रद्धा और सेवा की भावना से किए जा सकते हैं.

1. पितरों के लिए रोज अर्पित करें जल

पितृपक्ष में पितरों को जल अर्पित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनकर पितरों का स्मरण करते हुए जल अर्पित करना चाहिए. इसे तर्पण भी कहा जाता है. आमतौर पर जल में काले तिल मिलाकर पितरों के नाम से अर्पित करने की परंपरा है. हालांकि, अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में तर्पण करने का तरीका अलग हो सकता है. इसलिए इसे अपनी पारिवारिक परंपरा और मान्यताओं के अनुसार करना बेहतर माना जाता है. सबसे जरूरी बात इसमें श्रद्धा और अपने पूर्वजों का स्मरण करना है. मान्यता है कि इससे पितरों के प्रति सम्मान व्यक्त होता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

2. जरूरतमंद को भोजन या दान दें

पितृपक्ष में दान और भोजन कराने का भी विशेष महत्व बताया गया है. इन दिनों अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना, अनाज देना, कपड़े देना या अपनी सामर्थ्य के हिसाब से आर्थिक मदद करना अच्छा माना जाता है. इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. घर में बने भोजन का एक हिस्सा किसी जरूरतमंद तक पहुंचाना भी सेवा का ही एक रूप है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितरों की स्मृति में किया गया दान-पुण्य शुभ माना जाता है. वहीं, किसी जरूरतमंद की मदद करने से समाज में भी सकारात्मक भावना बढ़ती है. इसलिए पितृपक्ष में दान करते समय दिखावे से ज्यादा भावना और जरूरतमंद की वास्तविक जरूरत का ध्यान रखना चाहिए.

3.रोज करें गंगाजल का छिड़काव

पितृपक्ष में घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाए रखने के लिए रोज गंगाजल का छिड़काव करने की मान्यता है. सुबह घर की साफ-सफाई करने के बाद गंगाजल में थोड़ा सा पानी मिलाकर घर के मुख्य दरवाजे, पूजा स्थल और कमरों में इसका हल्का छिड़काव किया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगाजल को पवित्र माना जाता है और इसका छिड़काव घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है.



Source link