निधि तिवारी की मौत का रहस्य गहराया, बहन ने बताई नौकरी से पंजाबी लड़के संग अफेयर तक की पूरी कहानी

निधि तिवारी की मौत का रहस्य गहराया, बहन ने बताई नौकरी से पंजाबी लड़के संग अफेयर तक की पूरी कहानी


Last Updated:

Nidhi Tiwari Job & Affair: मोरवा के भूसा मोड़ में 26 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है. सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली निधि की मौत से एक दिन पहले की भावुक पोस्ट, एक शादीशुदा युवक से करीब ढाई साल से रिलेशनशिप में थीं. परिवार की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं. निधि की मौत के बाद परिवार ने मीडिया से दूरी बना रखी है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल मौत की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया इंन्फ्लुसएंसर निधि तिवारी की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. उनके आखिरी पोस्ट से दिल टूटने और प्यार में मिले धोखे की ओर इशारा करता है. निधि की मां हेमलता तिवारी ने बताया कि वह किसी सोनू सिंह नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी. सोनू नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) में आउटसोर्सिंग इंजीनियर है. निधि जिस होटल में काम करती थीं. वह दिल्ली से आकर सिंगरौली के उसी होटल में रुकता था. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

निधि तिवारी ने मौत से करीब एक दिन पहले अपने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा था- “इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया. इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं. खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे.” निधि की मौत के बाद यह पोस्ट चर्चा में है. हालांकि, इस पोस्ट का उनकी मौत से सीधा संबंध था या नहीं, यह जांच का विषय है. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

परिवार के मुताबिक, निधि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थीं. मोरवा के जीएस ग्रैंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर भी काम करती थीं. इलाके में NCL का ऑफिस होने के कारण वहां कर्मचारियों का आना-जाना रहता था. पंजाब का रहने वाला सोनू सिंह NCL की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर है और काम के सिलसिले में सिंगरौली आता था. इसी दौरान होटल में उसकी निधि से मुलाकात हुई थी. दोनों करीब ढाई साल से संपर्क में थे. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

Add News18 as
Preferred Source on Google

निधि तिवारी की बहन सुनीता तिवारी ने बताया कि वह एक बार निधि के साथ शिव मंदिर भी गई थीं, जहां निधि ने सोनू से उनका इंट्रोक्डशन कराया था. सुनीता के मुताबिक, निधि अक्सर परेशान रहती और रोती थी. सुनीता का कहना है कि निधि कहती थी कि “वो जैसा भी है, मुझसे बात करता है.” परिवार ने निधि से किसी अच्छे लड़के से शादी करने की बात कही थी, लेकिन वह लगातार सोनू के साथ कॉन्टैक्ट में बनी रही. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

सुनीता तिवारी ने आरोप लगाया कि सोनू निधि की रिस्पेक्ट नहीं करता था, उसे गालियां देता था और महिलाओं से फोन पर बात करने को लेकर भी शक करता था. सुनीता ने दावा किया कि सोनू के कारण ही उनकी बहन ने यह कदम उठाया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि, ये आरोप फिलहाल परिवार के बयान तक सीमित हैं. इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही यह स्पष्ट होगा कि निधि की मौत से सोनू का कोई प्रत्यक्ष संबंध था या नहीं. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

इस पूरे मामले में परिवार का रवैया भी महत्वपूर्ण है. परिवार फिलहाल मीडिया कर्मियों से बातचीत करने से बच रहा है. सूत्रों के मुताबिक, परिवार की ओर से पुलिस को भी मौत की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी या किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया है. यह चुप्पी बेटी की मौत के सदमे की वजह से है या परिवार के पास कोई ऐसी जानकारी है जिसे वे फिलहाल शेयर नहीं करना चाहता. यह अभी स्पष्ट नहीं है. इसका जवाब भी पुलिस जांच के दौरान ही सामने आएगा. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

निधि तिवारी की बड़ी बहन ने करीब 5 साल पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. निधि की एक छोटी बहन की शादी वाराणसी में हुई है. जबकि दूसरी छोटी बहन सुनीता सिंगरौली में ही रहकर पढ़ाई कर रही है. परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब 10 वर्षों से मोरवा में अपना घर बनाकर रह रहा था. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, मृतका की मां हेमलता तिवारी अपनी तीन बेटियों के साथ घर में थीं. छोटी बेटी ने बताया कि निधि ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खोल रही हैं. इसके बाद परिजनों ने अपने दामाद को बुलाया और दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे. निधि को कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया. परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक तरफ निधि की आखिरी भावुक सोशल मीडिया पोस्ट है, दूसरी तरफ ढाई साल पुराने रिश्ते को लेकर बहन के गंभीर आरोप हैं. परिवार के मुताबिक निधि इस रिश्ते को लेकर परेशान रहती थीं, जबकि मौत की वास्तविक वजह अभी पुलिस जांच का विषय है. क्या निधि की आखिरी पोस्ट उनके निजी जीवन में चल रही किसी परेशानी का संकेत थी? क्या रिश्ते को लेकर कोई विवाद था? क्या परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों में सच्चाई है, या मौत की वजह कुछ और है? (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)



Source link