3 महीने तक रोज होगी कमाई! खाली खेत में सितंबर में लगाएं गेंदा, त्योहारों में मिलेगा बढ़िया दाम

3 महीने तक रोज होगी कमाई! खाली खेत में सितंबर में लगाएं गेंदा, त्योहारों में मिलेगा बढ़िया दाम


होमताजा खबरकृषि

खाली पड़ा है खेत? सितंबर में शुरू करें गेंदे की खेती,जानिए कितना होता है फायदा

Last Updated:

Marigold Cultivation: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान गेंदे की खेती से लखपति बन सकते हैं. 20-25 हजार की लागत में 3-4 लाख तक की कमाई का दावा किया जा रहा है. एक्सपर्ट किसान सुनील महाजन से गेंदे की खेती की सही जानकारी प्राप्त करें.

Marigold Cultivation: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान पारंपरिक फसलों के साथ फूलों की खेती कर भी अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं. यदि किसी किसान का खेत खाली पड़ा है तो सितंबर के महीने में गेंदे के फूल की खेती एक विकल्प हो सकती है. एक्सपर्ट किसान सुनील महाजन के अनुसार, किसान एक एकड़ खेत में गेंदे की खेती शुरू कर कम लागत में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. क्योंकि त्योहारों के समय में धार्मिक आयोजन में गेंदा फूलों की डिमांड रहती है और अगर आप गेंदा फूल की खेती करते हैं तो आपकी अच्छी कमाई हो सकती है.

किसान ने ली जानकारी
लोकल 18 कि टीम को किसान सुनील महाजन का कहना है कि एक एकड़ में गेंदे की खेती करने के लिए करीब 20 से 25 हजार रुपए तक की लागत आ सकती है. इसमें खेत की तैयारी, पौधे या बीज, खाद, सिंचाई और अन्य जरूरी कृषि कार्य शामिल हैं. उनके अनुसार, सही किस्म के बीज या पौधों का चयन और समय पर खेत की देखभाल करने से उत्पादन बेहतर हो सकता है.

रोज होती है आमदनी
गेंदे की खेती की खासियत यह है कि इसमें फूल आने के बाद एक साथ पूरी फसल खत्म नहीं होती बल्कि लगातार फूल तोड़ने का मौका मिलता है.करीब तीन महीने तक फूलों की तुड़ाई चल सकती है. इस वजह से किसान को एक ही समय पर पूरी आमदनी मिलने के बजाय अलग-अलग दिनों में फूल बेचकर नियमित कमाई का अवसर मिलता है. एक्सपर्ट किसान के मुताबिक, बाजार में गेंदे के फूल की मांग पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में बनी रहती है.हालांकि फूलों की कीमत बाजार की मांग मौसम और उत्पादन के अनुसार घट-बढ़ सकती है. इसलिए खेती शुरू करने से पहले स्थानीय बाजार और बिक्री की व्यवस्था की जानकारी लेना भी जरूरी है.

खेती की देख भाल करने पर होती है अच्छी कमाई
किसान योगेश का कहना है कि गेंदे की फसल में समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई, खाद और कीटों से बचाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अच्छी गुणवत्ता वाले बीज या पौधों का चयन भी महत्वपूर्ण है. इन बातों का ध्यान रखकर किसान उत्पादन बेहतर करने की कोशिश कर सकते हैं.उनके अनुसार, अनुकूल परिस्थितियों और अच्छे बाजार भाव मिलने पर एक एकड़ से करीब 3 से 4 लाख रुपए तक की सकल आमदनी संभव हो सकती है.हालांकि वास्तविक कमाई मौसम, उत्पादन, बाजार भाव और खेती की लागत पर निर्भर करेगी. ऐसे में गेंदे की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक संभावित जरिया बन सकती है.



Source link