‘जिसके साथ भी हैं, खुश रहें’, गोविंदा-कोमल रानी पर बोलने से सुनीता आहूजा का इनकार, कहा- विवादों में नहीं पड़ना है

‘जिसके साथ भी हैं, खुश रहें’, गोविंदा-कोमल रानी पर बोलने से सुनीता आहूजा का इनकार, कहा- विवादों में नहीं पड़ना है


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर की खबरों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि, कोमल रानी ने हाल ही मे सुनीजा आहूजा सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और उन पर तीखा पलटवार किया था. अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने विवादों से दूरी बनाते हुए साफ कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर है. उन्हें अब गोविंदा और कोमल रानी के मामले में कोई बात नहीं करनी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कोमला रानी ने सुनीता आहूजा पर किया था तीखा पलटवार. फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja/balabollywood

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ दिनों से खटपट चल रही है. सुनीता आहूजा कई बार कोमल रानी के साथ पति के अफेयर की अफवाहों पर खुलकर बोल चुकी हैं. मगर अब उन्होंने इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया. हाल ही में गोविंदा और कोमल के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचने पर जब सुनीता से सवाल किया गया, तो उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से परहेज किया.

सरीष मीडिया के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने कहा, ‘मुझे गोविंदा और उनकी को-स्टार के बारे में कुछ नहीं बोलना है. मैं देख रही हूं कि वह खुश हैं, भगवान उनका भला करे. वह जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं, वो जीए.’ सुनीता का यह बेपरवाह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और गॉसिप के गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.

सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल पर बोलने से किया मना

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सुनीता ने साफ शब्दों में कहा, ‘क्योंकि मुझे अब इस पर अब बिल्कुल ध्यान नहीं देना है. मैं बस भगवान से यही दुआ करती हूं कि वो जहां भी रहें, जिसके साथ भी हैं, हमेशा खुश रहें. फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सिर्फ मेरे काम पर है और मैं बार-बार किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती.’ इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी बातों पर अपना कीमती वक्त बर्बाद न करें.

कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर किया पलटवार

गोविंदा के साथ नाम जुड़ने और लगातार बढ़ रहे विवाद के बीच कोमल रानी ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए सुनीता आहूजा पर पलटवार किया. कोमल ने लिखा, ‘जो औरत सालों से अपने ही पति को जान से मारने की साजिश रच रही हो, ऐसी औरत की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं. जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे भला कोई दूसरा क्या तोड़ेगा? हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि कौवा कान ले गया सुनकर बिना देखे उसके पीछे भागने लगें. मुझे समझ नहीं आता कि यह कैसा दर्द है, जिसे ठीक करने के बजाय सरेआम उसका ढिंढोरा पीटा जा रहा है. क्या यह सच में कोई दर्द है या फिर सोची-समझी साजिश?’.

कोलम रानी ने सुनीता आहूजा को सुनाई खरी-खोटी

कोमल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनीता पर गोविंदा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उन्होंने आगे लिखा, ‘एक इंसान को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, उसे काम करने से रोकना, घर बैठाकर उसका करियर बर्बाद करना, उसे सबसे अलग-थलग कर देना और तिल-तिल कर मरने की नौबत पर पहुंचा देना, मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है. क्या ऐसी औरतें दिमागी रूप से बीमार होती हैं या फिर जरूरत से ज्यादा चालाक, जो यह भली-भांति जानती हैं कि जो काम वो बंद कमरों में नहीं कर सकीं, उसे अब पब्लिक में जाकर सहानुभूति बटोरकर पूरा कर सकती हैं? अपने फायदे के लिए मेरा नाम इस्तेमाल करना बंद करें. भगवान हर शरीफ मर्द को ऐसी चालाक और धूर्त औरतों से बचाए.’



Source link