Last Updated:
Salman Khan scolds his driver: गणपति दर्शन के बाद सलमान खान की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ बेकाबू होती दिखी. एक्टर की कार को चारों तरफ से लोगों ने घेर लिया था. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सलमान अचानक नाराज नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. लेकिन मामला क्या था और सलमान किस पर बरसते दिखे? तस्वीरें काफी कुछ बयां कर रही हैं.
सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. गणपति दर्शन के बाद सलमान खान जब अपनी कार की तरफ बढ़े, तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि बाहर का माहौल इतना बेकाबू हो जाएगा. एक्टर को देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था. सिक्योरिटी के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था. इसी दौरान कार के पास कुछ ऐसा हुआ, जिसने सलमान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सामने आए वीडियो में एक्टर का बदला हुआ अंदाज भी नजर आ रहा है.
सलमान खान गणेश उत्सव के मौके पर भारतीय राजनीतिज्ञ आशीष शेलार के घर पहुंचे थे. घर से बाहर निकलकर किसी तरह भीड़ से बचकर गाड़ी में बैठे. तभी वह ड्राइवर पर भड़कते हुए नजर आए.
कार से फैन को लगी चोट?
फैंस और सिक्योरिटी से घिरी दिखी कार
वायरल वीडियो में सलमान की कार चारों तरफ से फैंस और सिक्योरिटी से घिरी दिखती है. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी को आगे बढ़ने के लिए जगह नहीं मिल रही थी. इसी दौरान कार आगे बढ़ी और कथित तौर पर एक फैन का पैर उसके नीचे आ गया. वीडियो में आस-पास मौजूद लोगों को ड्राइवर से गाड़ी थोड़ा पीछे करने के लिए कहते सुना जा सकता है.
This is the real and complete video, you MF just post a 8 second video and troll him.
This video make me proud as a Fan of Salman Bhai.
Salman Khan angry at his driver after fan’s foot comes under the car. https://t.co/fbbo4wKTwF