‘लगा जैसे भूकंप आ गया…’ लखनऊ में अपार्टमेंट का धंस गया पिलर, झुक गई बिल्डिंग, भागते हुए निकले 25 परिवार

‘लगा जैसे भूकंप आ गया…’ लखनऊ में अपार्टमेंट का धंस गया पिलर, झुक गई बिल्डिंग, भागते हुए निकले 25 परिवार


Last Updated:

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल मस्जिद इलाके में सोमवार को उस वक्त भीषण हड़कंप मच गया, जब पांच मंजिला ‘एसए अपार्टमेंट’ का मुख्य पिलर अचानक जमीन में धंस गया. पिलर बैठते ही पूरी इमारत एक तरफ झुक गई और तेज झटके से लोग दहशत में आ गए. हादसे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और अपार्टमेंट में रह रहे 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. नियमों को ताक पर रखकर हुए निर्माण और मेंटेनेंस की अनदेखी के चलते अब पूरी इमारत के जमींदोज होने का खतरा मंडरा रहा है.

Zoom

वजीरगंज थाने क्षेत्र में एसए अपार्टमेंट का एक पिलर जमीन में धंस गया,

Lucknow News: लखनऊ में एक बार फिर से नियमों को ताक पर रख कर अवैध घर बनाने और सरकारी अफसरों की लापरवाही सामने आई है. दरअसल, सोमवार को एसए अपार्मेंटमेंट का पिलर धंस गया, जिसकी वजह से बिल्डिंग एक तरफ झुक गई. इसमें रहने वाले 25 परिवारों के बीच हमकंप मच गई. ये मामला वजीरगंज थाना के लाल मस्जिद इलाके की है. पांच मंजिला SA अपार्टमेंट के एक कोने का मुख्य पिलर जमीन में धंस गया. पिलर बैठते ही पूरी इमारत में तेज कंपन हुआ, मानों तेज भूकंप आ गया हो. डर के मारे लोग बिना समान लिए घर छोड़कर भाग निकले. मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम तैनात है.

अपार्टमेंट में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी बालकनी में थीं. अचानक तेज गड़गड़ाहट और कंपन के साथ बिल्डिंग का पिलर नीचे की ओर धंसने लगा. कंपन इतना भयानक था कि लोगों को लगा कि कोई बड़ा भूकंप आ गया है. चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाने के लिए सीढ़ियों की तरफ भागे. इस्माइल ने बताया कि उन्होंने साल 2010 में अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी (करीब 20 लाख रुपये) लगाकर यहां फ्लैट खरीदा था. उनका आरोप है कि पिछले 6-7 महीनों से मेंटेनेंस देख रहे वकील अहमद से इमारत की जर्जर हालत सुधारने की गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया.

NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा, इलाका सील
हादसे की सूचना मिलते ही लखनऊ के जिलाधिकारी, भारी पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए आनन-फानन में पूरी पांच मंजिला इमारत को खाली कराया गया. सभी 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर आसपास के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. प्रशासन अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से इमारत की स्थिति का आकलन कर रहा है.



Source link