Last Updated:
Bihar JDU Meeting : बिहार की सियासत में JDU की बैठक ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बैठक में नीतीश कुमार की विरासत, निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका, UCC पर पार्टी का रुख और RJD की ओर से मिले सियासी ऑफर जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में हैं. एक तरफ BJP के साथ UCC को लेकर JDU का रुख चर्चा में है, तो दूसरी तरफ RJD की ओर से NDA से अलग होने का प्रस्ताव भी राजनीतिक बहस को हवा दे रहा है. इसी बीच निशांत कुमार की सक्रियता और JDU के भविष्य को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में बैठक को पार्टी की आगे की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आज जेडीयू के विधायकों और विधानमंडल के सदस्यों के लिए प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है.
पटना. बिहार की राजनीति में एक बार फिर जेडीयू को लेकर कई सवाल एक साथ खड़े हैं. पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आज जेडीयू के विधायकों और विधानमंडल के सदस्यों के लिए प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है. आधिकारिक तौर पर यह विधायकों को विधायी कामकाज की जानकारी देने और ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में पार्टी के भीतर और बाहर हुए राजनीतिक घटनाक्रम ने इस बैठक को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. UCC पर जेडीयू का रुख, RJD का नीतीश कुमार को दिया गया ऑफर, पार्टी का नाम बदलने की चर्चा, फरक्का बैराज का मुद्दा और निशांत कुमार की संभावित भूमिका जैसे सवालों पर सबकी नजर है. हालांकि, इनमें से किन मुद्दों पर बैठक में औपचारिक चर्चा होगी, इसकी पार्टी की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.
पहले समझिए बैठक क्यों महत्वपूर्ण हो गई?
जेडीयू ने इस कार्यक्रम को प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम बताया है. इसमें पार्टी के विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हो रहे हैं और विधायी कार्यों की जानकारी के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कर रहे हैं. हालांकि वह थोड़ी देर बाद बैठक से निकल गए. लेकिन, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और निशांत कुमार समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं. कागज पर कार्यक्रम विधायकों की ट्रेनिंग का है, लेकिन इसके ठीक पहले जेडीयू को लेकर कई बड़े राजनीतिक सवाल सामने आए हैं. यही वजह है कि बैठक को संगठन और पार्टी की आगे की राजनीतिक दिशा के संदर्भ में भी देखा जा रहा है.
#बिहार #पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए आज से प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत हुई।जदयू की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान पार्टी के कार्यकारी… pic.twitter.com/1dFnS3wkvb— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) September 18, 2026