3 मैच में 6 शतक! गेंदबाजों का ब्लैक संडे, पड़े 73 चौके और 26 छक्के

3 मैच में 6 शतक! गेंदबाजों का ब्लैक संडे, पड़े 73 चौके और 26 छक्के


नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार, 27 सितंबर का दिन रोमांच से भरपुर रहा. इस दिन अगल-अलग टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले हुए, जिसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. इसके साथ ही 50 ओवर क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा हुआ, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है. रविवार को खेले गए इन तीन वनडे मैचों में 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है.

वनडे क्रिकेट के खेल में एक दिन में ये रिकॉर्ड शतक है. वहीं बात करें इन तीनों वनडे मैचों की तो ये भारत बनाम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड श्रीलंका के बीच था. इन तीनों मैचों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुआ. यही कारण है सभी 6 शतकों को मिलाकर कुल 73 चौके और 26 छक्के पड़े.

टेम्बा बावुमा

इस लिस्ट में पहला नाम साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शुरुआती झटके के बाद टेम्बा ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 116 गेंद में 103 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए.

डेविड मिलर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी सेंचुरी लगाई. मिलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 93 गेंद में 142 रन कूट दिए. मिलर ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 9 छक्के भी लगाए. मिलर की इस दमदार खेल के कारण साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 366 रनों का टारेगट दिया, जिसे वह हासिल नहीं कर पाया.

जस्टिन ग्रीव्स

मिलर के बाद भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया. जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी टीम के लिए 108 गेंद में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने कुल 12 चौके भी जड़े. ग्रीव्स की इस पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 295 रन का स्कोर खड़ा किया.

शुभमन गिल

जस्टिन ग्रीव्स के बाद भारत-वेस्टइंडीज के मैच में ही कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाकर सनसनी मचाई. शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए 108 गेंद में 110 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया.

विराट कोहली

शुभमन के शतक के कुछ देर बाद ही इसी मैच में विराट कोहली ने भी सेंचुरी ठोक दी. वनडे में विराट कोहली का ये 55वां शतक था. इसके साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 15000 रन भी पूरे किए. विराट मैच में 88 गेंद पर नाबाद 139 रनों की पारी खेली, जिससे भारत को 8 विकेट से जीत मिली.

टॉम बेनटन

दिन का आखिरी शतक इंग्लैंड के टॉम बेनटन के बल्ले से आया. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टॉम ने 105 गेंद में 116 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहा. टॉम के इस शतक से इंग्लैंड ने 355 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 132 रन पर ढेर हो गई, जिससे इंग्लैंड ने 223 रन से मैच जीता.



Source link