‘ओम का हरि’ के लिए चार्ली चैपलिन वाले अंदाज में निकले अंशुमान झा, 15 शहरों में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

‘ओम का हरि’ के लिए चार्ली चैपलिन वाले अंदाज में निकले अंशुमान झा, 15 शहरों में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग


Last Updated:

Om Ka Hari Movie Update: अंशुमान झा और रघुबीर यादव की फिल्म ‘ओम का हरि’ की देश के 50 से ज्यादा आर्मी सेंटर्स में स्पेशल स्क्रीनिंग होगी. फिल्म के प्रमोशन के लिए अंशुमान झा 15 शहरों का दौरा करेंगे. जानिए चार्ली चैपलिन स्टाइल में अंशुमान झा के इस खास प्लान की पूरी डिटेल्स.

Zoom

ओम का हरी (फोटो साभार-IMDB)

नई दिल्ली: डायरेक्टर हरीश व्यास की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ओम का हरि’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. सिनेमाघरों में सफलता के बाद अब इस फिल्म को देश के 50 से ज्यादा आर्मी सेंटर्स में स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए दिखाया जाएगा. इस खास पहल के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर अंशुमान झा खुद 15 शहरों का लंबा दौरा करने जा रहे हैं.

अंशुमान का मानना है कि यह दर्शकों के साथ दिल से जुड़ने का एक बेहद पुराना और सरल तरीका है.

15 शहरों का सफर

अंशुमान झा सोमवार से अपने ऑल इंडिया टूर की शुरुआत कर रहे हैं. इस दौरान वह दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, आगरा, जयपुर, बेंगलुरु और पटना जैसे 15 बड़े शहरों का दौरा करेंगे. अंशुमान का कहना है कि वह सिर्फ फिल्म बेचने में यकीन नहीं रखते, बल्कि दर्शकों के साथ एक इमोशनल कनेक्शन बनाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि पुराने जमाने में चार्ली चैपलिन भी अपनी फिल्मों को लेकर एक शहर से दूसरे शहर जाया करते थे. वह भी ‘ओम का हरि’ के साथ वही पुराना तरीका अपना रहे हैं ताकि दर्शकों के बीच बैठकर उनकी प्रतिक्रिया जान सकें.

50 से ज्यादा आर्मी सेंटर्स में होगी स्क्रीनिंग

फिल्म ‘ओम का हरि’ सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है. अब इसे देश भर के 50 से ज्यादा आर्मी सेंटर्स में दिखाया जाएगा. इस पहल से देश की रक्षा करने वाले हजारों जवानों और उनके परिवारों तक यह खूबसूरत फिल्म पहुंचेगी. अंशुमान झा का कहना है कि दर्शकों का प्यार सच्चा है और वह इस फिल्म के पॉजिटिव मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं.

View this post on Instagram





Source link