Last Updated:
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के 45 महीने के कार्यकाल के प्रमुख कार्यों और फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए APMC मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की पहल पर एक पत्रक जारी किया गया. मुख्यमंत्री सुखवि
हिमाचल में महत्वपूर्ण फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने की पहल एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की है.
मंडी. हिमाचल प्रदेश में सरकार के 45 महीने के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने की पहल एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की है. उनकी पहल पर तैयार किए गए चार पेज के पत्रक का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंसा चौक में विमोचन किया. पत्रक में सरकार के 45 माह के कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, कृषि, पर्यटन और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और लिए गए फैसलों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है.
विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री ने संजीव गुलेरिया की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए. उन्होंने पत्रक को प्रदेश के सभी जिलों में वितरित करने के निर्देश भी दिए.
पत्रक के पहले पन्ने पर ‘व्यवस्था परिवर्तन के 45 महीने, 45 ऐतिहासिक फैसले’ और ‘प्रगति के पथ पर बढ़ता हिमाचल’ जैसे संदेशों के माध्यम से सरकार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया है. पत्रक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, युवाओं के लिए ई-टैक्सी सब्सिडी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं और फैसलों को शामिल किया गया है. संजीव गुलेरिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी सरल एवं संक्षिप्त रूप में आम जनता तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पत्रक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का लाभ लोगों तक किस प्रकार पहुंच रहा है.
सुक्खू सरकार के चार साल
गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के चार साल का कार्यकाल तीन महीने बाद पूरा होने जा रहा है. दिसंबर 2022 में सुक्खू सरकार का गठन हुआ था और 12 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली थी. सुक्खू सरकार का दावा है कि उन्होंने अपनी गारंटियां पूरी कर दी है.