LPG Cylinder Price: आज सबसे सस्ता एलपीजी गैस सिलेंडर कहां मिल रहा, जानें अपने शहर का नया रेट

LPG Cylinder Price: आज सबसे सस्ता एलपीजी गैस सिलेंडर कहां मिल रहा, जानें अपने शहर का नया रेट


Last Updated:

अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करके खाना बनाया जाता है, तो आपके लिए जरूरी खबर है. दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में भी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं. 1 अक्टूबर को तेल कंपनियां LPG के दाम की समीक्षा करेंगी. साथ ही, सब्सिडी का फायदा लेने वाले ग्राहकों के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और KYC पूरा करना जरूरी है. इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का नया रेट और KYC की स्थिति जरूर देख लें.

Zoom

LPG गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आपको सबसे पहले केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा करना होगा.

अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है और आप सोच रहे हैं कि अक्टूबर की शुरुआत में इसकी कीमत बढ़ेगी या घटेगी, तो फिलहाल राहत की खबर है. 28 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों में सिलेंडर अभी पुराने रेट पर ही मिल रहा है. हालांकि, 1 अक्टूबर को तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करेंगी, ऐसे में नए रेट पर सबकी नजर रहेगी.

LPG ग्राहकों के लिए सिर्फ सिलेंडर की कीमत ही नहीं, KYC से जुड़ी जानकारी भी जरूरी है. अगर आप सब्सिडी का फायदा लेते हैं, तो आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा होना जरूरी है. ऐसे में अगली बार सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का ताजा रेट और अपनी KYC स्थिति जरूर जांच लें.

कितना है आपके शहर में रेट

  • 28 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,747.50 रुपये में मिल रहा है.
  • मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का है.
  • हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 994 रुपये, जबकि रांची में 1,010.50 रुपये है.
शहर कीमत (₹)
नोएडा 939.50
मुंबई 941.50
दिल्ली 942
बेंगलुरु 944.50
जयपुर 945.50
गुरुग्राम 950.50
चंडीगढ़ 951.50
चेन्नई 957.50
कोलकाता 968
हैदराबाद 994

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी शहर के हिसाब से अलग है. मुंबई में यह 2,701 रुपये और हैदराबाद में 2,996 रुपये है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राइस (19 किलो)
शहर कीमत (₹)
मुंबई 2,701
दिल्ली 2,747.50
नोएडा 2,747.50
गुरुग्राम 2,764.50
चंडीगढ़ 2,769.50
जयपुर 2,776
बेंगलुरु 2,831
कोलकाता 2,884
चेन्नई 2,916.50
हैदराबाद 2,996

स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत की वजह से अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

गैस सिलेंडर से जुड़े बदलाव 1 अक्टूबर से होंगे लागू

1 अक्टूबर से सब्सिडी पाने वाले LPG ग्राहकों के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. जिन ग्राहकों की e-KYC या जरूरी बायोमेट्रिक प्रोसेस को पूरा नहीं किया है, उन्हें सरकारी सब्सिडी मिलने में दिक्कत हो सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा या सिलेंडर की डिलीवरी रुक जाएगी. ग्राहकों को अपने LPG कनेक्शन से जुड़ी KYC और आधार की जानकारी समय पर अपडेट कर लेनी चाहिए. किसी भी बदलाव या अपनी पात्रता की सही जानकारी के लिए संबंधित गैस कंपनी या डिस्ट्रीब्यूटर से कंफर्म करना बेहतर रहेगा.

गैस सिलेंडर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें, क्योंकि 1 अक्टूबर को कीमतों में बदलाव हो सकता है. अगर आपकी LPG सब्सिडी आधार वेरिफिकेशन से जुड़ी है, तो e-KYC और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की स्थिति भी चेक कर लें. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को भी हर महीने का नया रेट देखना चाहिए. फिलहाल 28 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है.



Source link