शिमला. हिमाचल प्रदेश में जाते जाते मॉनसून जमकर बरसने लगा है. सूबे के किन्नौर जिले में जमकर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है. यहां पर नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है. बीते 12 घंटे में कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, शिमला और सिरमौर में बारिश देखने को मिली है. हिमाचल में करीब छह साल बाद सितंबर महीने में बर्फबारी दर्ज की गई है.
शिमला के जिले के रोहड़ू में लैंडस्लाइड हुई है और इसका वीडियो भी सामने आया है. प्रदेश में किन्नौर, लाहौल स्पीति, रोहतांग समेत धौलाधार की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है. ऐसे में हिमाचल में सर्दियों ने दस्तक दे दी है और ठंड हो गई है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के मनाली समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौमस विभाग ने 28 सिंतबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में सोमवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है और शिमला और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट, सोलन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड की वजह से किन्नौर क पूह में नेशनल हाईवे बंद हैं. प्रदेशभर में करीब 66 रोड बंद हैं, इसमें सबसे अधिक मंडी की सराज घाटी में हैं. साथ ही 116 के करीब ट्रांसफार्मर बंद होने से लाइट ठप्प है.
आपदा प्रबंधन ने बताया कितना नुकसान
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन में अब तक करीब 3219 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. अब तक करीब 369 लोगों की जान गई है.हालांकि, इसमें 220 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है. जबकि लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड, डूबने, सांप के काटने और गिरने से करीब 149 लोगों की जान गई है.
मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने सोमवार सुबह 10 बजे बुलेटिन जारी किया और बताया कि बीते 20 घंटे में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है तो कुछ जगह अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. कई जगहों पर 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पारा कम रहा.
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में सबसे अधिक 73.4 मिलीमीटर बारिश कांगड़ा में दर्ज की गई. इसके अलावा धर्मशाला में 61.1, सांगला में 45.6, सराहन में 38.5, पांवटा साहिब में 30.6, कल्पा में 30.4, जोगिंदरनगर में 26.0, भाबानगर में 26.0, मंडी में 21.6 और रामपुर में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई.
Shimla: The road near Janklikh Bridge has been completely blocked after a landslide. A large amount of debris and boulders fell onto the road.
Location: Rohru, Shimla.#landslide pic.twitter.com/Q0005nbkxg