CM कोटे से महिला को IAS बनवाने का लालच देने वाला सपा नेता पकड़ा गया, वायरल हुई थी चैट

CM कोटे से महिला को IAS बनवाने का लालच देने वाला सपा नेता पकड़ा गया, वायरल हुई थी चैट


Last Updated:

समाजवादी पार्टी के नेता राजन रिजवी को मथुरा पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. राजन रिजवी पर महिला को प्रलोभन देकर गलत डिमांड करने का आरोप है. राजन रिजवी ने महिला से वादा किया कि सपा की सरकार आने पर वह उसे सीएम कोटे से आईएएस बनवा देंगे.

Zoom

सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार.

मथुराः समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ से सपा नेता को अरेस्ट किया है. 16 सितंबर को कोतवाली में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीम सपा नेता की तलाश में दबिश दे रही थी. सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी को मुख्यमंत्री कोटे से IAS बनवाने का प्रलोभन देने का आरोप था. प्रलोभन में न आने पर अन्य तरीकों से भी प्रताड़ित करने का सपा नेता पर आरोप लगे थे.

व्हाट्सएप चैट पर सपा नेता ने की थी तारीफ
सपा नेता राजन रिजवी ने महिला के काम करने के तरीके की व्हाट्सएप पर जमकर तीरफ की थी, जिसकी चैट भी वायरल हो गई थी. सपा नेता के आतंक के चलते महिला बैंककर्मी मामला दर्ज कराने के बाद लंबे अवकाश पर रवाना हो गई. वहीं मामले को तूल पकड़ता देख पार्टी ने राजन रिजवी को पद से कार्यमुक्त कर दिया था. इसके अलावा हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई करते हुए राजन रिजवी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग की थी.

IAS बनाने का दिया था प्रलोभन
इस संबंध में आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, सपा नेता राजन रिजवी ने महिला बैंककर्मी को मुख्यमंत्री कोटे से IAS बनवाने का कथित प्रलोभन दिया था. आरोप है कि जब महिला इस प्रलोभन में नहीं आई तो उसे कथित तौर पर दूसरे तरीकों से परेशान किया गया. इसी दौरान महिला की तारीफ से जुड़े कथित व्हाट्सएप चैट के वायरल होने के बाद मामला और सुर्खियों में आ गया. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें राजन रिजवी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं.

जांच में होगा राजन रिजवी के आरोपों का खुलासा
बताया जा रहा है कि महिला बैंककर्मी ने मामला दर्ज कराने के बाद खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए लंबे अवकाश पर चली गई. फिलहाल अलीगढ़ से गिरफ्तारी के बाद पुलिस राजन रिजवी से पूछताछ कर रही है. उधर गिरफ्तारी पर जब आरोपी सपा नेता से मामले पर जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि वह अधिवक्ता हैं और सारे मामले पर अदालत में अपना पक्ष रखेंगे. अब जांच में यह साफ होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और वायरल चैट समेत पूरे मामले के पीछे की वास्तविक कहानी क्या है.



Source link