Khade Hanuman Ji के बाद शाही मस्जिद तोड़ने पर हंगामा, सड़कों पर उतरे हजारों मुस्लिम, 2000 पुलिस तैनात

Khade Hanuman Ji के बाद शाही मस्जिद तोड़ने पर हंगामा, सड़कों पर उतरे हजारों मुस्लिम, 2000 पुलिस तैनात


Last Updated:

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां चल रही हैं. इस तैयारी में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है. नई सड़कें बन रही है. इसे लेकर विवाद भी हो रहा है. पिछले एक महीने से खड़े हनुमान मंदिर को हटाने पर विवाद हुआ और अब शाही मस्जिद को तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. बीती रात भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और मस्जिद तोड़ने का विरोध किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

उज्जैन में शाही मस्जिद को तोड़ने पर विवाद.

उज्जैन. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है. कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है. सड़क की जद में आने वाले कई धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है, लेकिन अब शाही मस्जिद को लेकर मामला गरमा गया है. रविवार रात बड़ी संख्या में पुलिस बल और जेसीबी-पोकलैंड मशीनें मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए

दरअसल, कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है. इस मार्ग पर सड़क की जद में करीब सात धार्मिक स्थल आ रहे थे. इनमें से अधिकांश धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है. खड़े हनुमान मंदिर से गोपाल मंदिर के बीच एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी. सबसे ज्यादा विरोध शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर सामने आया. पिछले दो दिनों से मुस्लिम समाज लगातार इसका विरोध कर रहा था.

मस्जिद पर कार्रवाई होने से रोकने के लिए जुटे लोग.

रविवार रात प्रशासन की टीम जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ मौके पर पहुंची. कार्रवाई की तैयारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया. हालात को देखते हुए करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. देर रात तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा. पुलिस और प्रशासन ने समाज के लोगों से बातचीत की. इसके बाद आपसी सहमति बनने पर भीड़ वापस लौट गई. बताया जा रहा है कि सोमवार से मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई मुस्लिम समाज की ओर से खुद शुरू की जा सकती है.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहे.

मस्जिद को लेकर विवाद नहीं हुआ खत्म

मस्जिद के काजी खलीफुर्रहमान ने कहा कि प्रशासन के साथ आपसी सहमति बन गई है. आगे की कार्रवाई सोमवार से शुरू होगी. हालांकि, शाही मस्जिद को लेकर विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. मुस्लिम समाज की ओर से सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के खिलाफ एक बार फिर इंदौर हाईकोर्ट का रुख किया गया है. मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है. कोर्ट में सुनवाई से पहले ही रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शाही मस्जिद के पास जमा हुए और कार्रवाई का विरोध किया. शनिवार रात से ही मस्जिद परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही. रविवार दोपहर तक भी विरोध और नारेबाजी का दौर जारी रहा.

हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

अब सबकी नजर सोमवार को होने वाली इंदौर हाईकोर्ट की सुनवाई और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है. कोर्ट के फैसले और प्रशासन के अगले कदम के बाद ही साफ होगा कि शाही मस्जिद को लेकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ेगी.



Source link