Last Updated:
Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं. इसके कारण राज्य के 17 जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. लगभग 6 गांव टापू बन चुके हैं और 500 घर पानी में डूब गए हैं.
बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)
पटनाः बिहार में मानसून विदाई के मोड़ पर है, लेकिन कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को राज्य के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
इन 12 जिलों में तेज बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं.
पटना समेत 26 जिलों में मौसम सामान्य
- दूसरी तरफ पटना समेत अन्य 26 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. इन इलाकों में दिन में धूप निकल सकती है. बीच-बीच में हल्के बादल भी छा सकते हैं. पटना में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.
नदियों में उफान से बाढ़ का खतरा
- साइक्लोन अर्नब के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है. नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं. इस वजह से 17 जिलों के लगभग 6 गांव टापू बन गए हैं. करीब 500 घर पानी में डूब चुके हैं.
- गंगा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है. बेगूसराय में पिछले 24 घंटे के भीतर जलस्तर 2 सेंटीमीटर बढ़ा है. इसके और बढ़ने के आसार हैं.
मानसून पड़ रहा कमजोर
- मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के अंत में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगती हैं. बिहार में अब बारिश का दायरा सीमित हो रहा है. वातावरण में नमी और स्थानीय बादलों के कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. तेज हवाओं से तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी.
बारिश का आंकड़ा: सामान्य से 31% कम
- इस साल मानसून में बिहार के अंदर कुल बारिश सामान्य से कम रही है. 27 सितंबर तक राज्य में 975.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. हालांकि, केवल 677.9 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है. यह सामान्य से 31 प्रतिशत कम है.
26 जिलों में भारी बारिश का रिकॉर्ड
- पिछले 24 घंटे में राज्य के 26 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश पश्चिम चंपारण में 78.2 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 2014% ज्यादा है.
अन्य प्रमुख जिलों में बारिश का आंकड़ा:
- शिवहर: 67 मिमी (1495% अधिक)
- सीतामढ़ी: 60.3 मिमी (978% अधिक)
- सीवान: 51 मिमी (765% अधिक)
- गोपालगंज: 39.4 मिमी (526% अधिक)
- मधुबनी: 35.4 मिमी (481% अधिक)
- पूर्वी चंपारण: 31.9 मिमी (304% अधिक)
- सारण: 30.8 मिमी
- सुपौल: 28.8 मिमी
- भोजपुर: 25 मिमी
- अरवल: 24.9 मिमी
- जहानाबाद: 23.5 मिमी
- बक्सर: 23.1 मिमी (1116% अधिक)
- पटना: 22.9 मिमी (231% अधिक)
- मुजफ्फरपुर: 22.1 मिमी
- वैशाली: 18.5 मिमी
- नालंदा: 11.5 मिमी
- औरंगाबाद: 11 मिमी
- गया: 9.1 मिमी
- रोहतास: 7.5 मिमी
- कैमूर: 7.4 मिमी (57% अधिक)
खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर में भी बारिश सामान्य से ज्यादा रही
- 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश दूसरी ओर, 12 जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही. किशनगंज में 27 सितंबर तक बिल्कुल बारिश नहीं हुई. अररिया में 0.1 मिमी, कटिहार में 0.2 मिमी और पूर्णिया में 0.5 मिमी बारिश हुई.
- मुंगेर में 2.5 मिमी, लखीसराय में 4.1 मिमी, बेगूसराय में 4.3 मिमी, दरभंगा में 6.9 मिमी, बांका और समस्तीपुर में 7.3 मिमी, जमुई में 8.1 मिमी और सहरसा में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.
रविवार को ऐसा रहा तापमान
- रविवार को कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. जहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्णिया में 33.5 डिग्री, दरभंगा में 32.2 डिग्री, पटना में 32 डिग्री, गया और भागलपुर में 31.6 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.