Last Updated:
Bihar FSO Recruitment 2026 : बिहार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर को शुरू हो चुकी है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है.
Bihar FSO Vacancy 2026 : अनारक्षित वर्ग के लिए FSO की 41 वैकेंसी है.
Bihar FSO Recruitment 2026 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) की भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर को शुरू हो चुकी है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है. इसके लिए आवेदन BTSC की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं.
बिहार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कुल 105 वैकेंसी है. जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 41, EWS के लिए 11, एससी के लिए 17, एसटी के लिए 2, EBC के लिए 18, बीसी के लिए 12 और बैकवर्ड क्लास वुमन के लिए 4 वैकेंसी है.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से किसी एक में मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए-
MBBS
BDS
BHMS
BUMS
BSMS
BAMS
BSRMS (सोवा रिग्पा)
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा अनुमोदित और केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य योग्यताओं पर भी विचार किया जा सकता है.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 37 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी.
कैसे करें आवेदन
- BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट पर Recruitment सेक्शन में जाएं और Advertisement No. 29/2026 – फूड सेफ्टी ऑफिसर खोजें और उसके सामने दिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
- अगर पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो New Registration करें. इसमें सामान्यतः मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी देनी होगी.
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले Registration ID/लॉगिन विवरण से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें. उपलब्ध भर्ती विवरणों के अनुसार शुल्क ₹100 है.
- Final Submit करने से पहले पूरा फॉर्म अच्छी तरह चेक करें—नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और कैटेगरी खास तौर पर.
- आवेदन जमा होने के बाद Application Form/Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. जरूरत हो तो उसका प्रिंट भी निकाल लें.